RentoMojo IPO: 72 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, GMP मचा रहा धूम; जानिए अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का पूरा प्रोसेस

RentoMojo IPO: रेंटल टेक्नोलॉजी कंपनी RentoMojo IPO को 72.84 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। अब निवेशकों की नजर अलॉटमेंट पर है। GMP भी मजबूत संकेत दे रहा है। जानिए अलॉटमेंट कब होगा, शेयर कब डीमैट में आएंगे। साथ ही अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें।

अपडेटेड Sep 13, 2026 पर 9:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ग्रे मार्केट में भी RentoMojo IPO को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

RentoMojo IPO : रेंटल टेक्नोलॉजी कंपनी RentoMojo IPO 9 सितंबर से 11 सितंबर 2026 तक खुला था। इश्यू को कुल 72.84 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड ₹384 से ₹404 रखा था। IPO का कुल साइज करीब ₹1,255.57 करोड़ है।

इसमें ₹150 करोड़ का फ्रेश इश्यू और करीब ₹1,105.57 करोड़ का OFS शामिल है। RentoMojo लोगों को फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, गाड़ी और दूसरे लाइफस्टाइल प्रोडक्ट खरीदने के बजाय मासिक किराये पर लेने की सुविधा देती है।

RentoMojo IPO का अलॉटमेंट


इस आईपीओ का अलॉटमेंट सोमवार, 14 सितंबर को हो सकता था। लेकिन सोमवार को गणेश चतुर्थी के चलते शेयर बाजार बंद है।

इसलिए अब अलॉटमेंट 15 सितंबर को होने की उम्मीद है। जिन निवेशकों को शेयर मिलेंगे, उनके डीमैट अकाउंट में शेयर 16 सितंबर को क्रेडिट हो सकते हैं। कंपनी के शेयर की 17 सितंबर को NSE और BSE पर लिस्टिंग संभावित है।

RentoMojo IPO का लेटेस्ट GMP

ग्रे मार्केट में भी RentoMojo IPO को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसका लेटेस्ट GMP ₹151 है। यह अपर प्राइस बैंड से 37.38% लिस्टिंग गेन का संकेत देता है। हालांकि, GMP अनऑफिशियल मार्केट का संकेत है। इसमें कभी भी बदलाव हो सकता है। इसलिए इसे शेयर की संभावित लिस्टिंग कीमत की गारंटी नहीं मानना चाहिए।

KFin Technologies पर ऐसे चेक करें

  • KFin Technologies की IPO allotment वेबसाइट खोलें।
  • IPO की लिस्ट में RentoMojo चुनें।
  • PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP ID/Client ID में से कोई एक विकल्प चुनें।
  • अपनी डिटेल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर आपका अलॉटमेंट स्टेटस दिख जाएगा।

NSE पर ऐसे चेक करें

  • NSE की IPO एप्लिकेशन स्टेटस वेबसाइट पर जाएं।
  • RentoMojo IPO चुनें।
  • जरूरी एप्लिकेशन डिटेल्स दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर शेयर अलॉटमेंट की जानकारी मिल जाएगी।

Hero Motors IPO: 16 सितंबर को खुलेगा ₹1000 करोड़ का इश्यू, जानिए GMP, प्राइस बैंड समेत पूरी डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।