RFBL Flexi Pack IPO का प्राइस बैंड फिक्स, लगातार मजबूत हो रही कंपनी की सेहत

RFBL Flexi Pack IPO: आरएफबीएल फ्लेक्सी पैक प्लास्टिक फिल्म रोल्स और पाउच जैसे मल्टीलेयर फ्लेक्सिबल्स पैकेजिंग मैटेरियल्स बनाती है। अब इसके लिस्टिंग की तैयारी हो रही है। कंपनी ने आज आईपीओ के प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। चेक करें कि कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ से जुड़े पैसे कैसे खर्च होंगे

अपडेटेड May 10, 2026 पर 12:20 PM
Story continues below Advertisement
RFBL Flexi Pack IPO: आरएफबीएल फ्लेक्सी पैक का ₹35 करोड़ का आईपीओ पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 12-14 मई के बीच खुलेगा।

RFBL Flexi Pack IPO: फ्लेक्सिबल पैकेजिंग मैटेरियल्स बनाने वाली आरएफबीएल फ्लेक्सी पैक आईपीओ लाने की तैयारियों में जुटी है। आज शनिवार 10 मई को इसने आईपीओ के प्राइस बैंड का भी ऐलान कर दिया है। इसका ₹35 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए दो दिनों बाद 15 मई मंगलवार को खुलेगा। जीएमपी की बात करें तो अभी इसके शेयरों को लेकर ग्रे मार्केट में कोई खास एक्टिविटी नहीं दिख रही है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर ही निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए। आईपीओ की सफलता के बाद इसके शेयरों की एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

RFBL Flexi Pack IPO: खास बातें

आरएफबीएल फ्लेक्सी पैक का ₹35 करोड़ का आईपीओ पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 12-14 मई के बीच खुलेगा। आईपीओ खुलने पर इसमें ₹47-₹50 के प्राइस बैंड और 3000 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे। आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 15 मई को फाइनल होगा। फिर एनएसई एसएमई पर 19 मई को एंट्री होगी। इश्यू का रजिस्ट्रार केफिन टेक है। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 70.65 नए शेयर जारी होंगे। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹12.41 करोड़ कैपिटल एक्सपेंडिचर की जरूरतों, ₹17.76 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।


RFBL Flexi Pack के बारे में

जुलाई 2005 में बनी आरएफबीएल फ्लेक्सी पैक प्लास्टिक फिल्म रोल्स और पाउच जैसे मल्टीलेयर फ्लेक्सिबल्स पैकेजिंग मैटेरियल्स बनाती। इनका इस्तेमाल फूड, फार्मा और होम केयर समेत कई इंडस्ट्रीज में पैकेजिंग को लेकर होता है। कंपनी वुवन फैब्रिक पैकेजिंग मैटेरियल, पॉलीएस्टर लेमिनिटेड और अन्य टाइप की फिल्म्स के भी बिजनेस में है। कंपनी बी2बी मॉडल के तहत काम करती है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी गुजरात के हिम्मतनगर में है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹67 लाख का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में उछलकर ₹5.79 करोड़ और फिर वित्त वर्ष 2025 में ₹8.33 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम भी सालाना 70% की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹135.46 करोड़ पर पहुंच गई। पिछले वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2025 में कंपनी को ₹3.84 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹69.66 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हुआ था। सितंबर 2025 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹17.51 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹5.59 करोड़ पड़े थे।

Zepto, Dhoot Transmission समेत 6 IPO आने को तैयार, SEBI से मिला ग्रीन सिग्नल

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।