Rishabh Instruments IPO: ग्लोबल एनर्जी एफिशिएंसी सॉल्यूशन प्रोवाइड करने वाली नासिक की कंपनी ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड (Rishabh Instruments) अपना IPO लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। इस आईपीओ के तहत, 75 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों और प्रमोटरों द्वारा 94.2 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी। OFS के हिस्से के रूप में आशा नरेंद्र गोलिया के 25 लाख शेयर, ऋषभ नरेंद्र गोलिया के 4 लाख शेयर, नरेंद्र ऋषभ गोलिया (एचयूएफ) के 5.18 लाख शेयर और साउथ एशिया क्लीन एनर्जी फंड (SACEF) के 60 लाख शेयर शामिल हैं।
