Rishabh Instruments IPO : शानदार सब्सक्रिप्शन के बाद मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद, निवेशकों को एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

Rishabh Instruments IPO : एनालिस्ट्स ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स ग्रे मार्केट में इश्यू प्राइस से 15 फीसदी प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है। ग्रे मार्केट एक अनऑफिशियल प्लेटफॉर्म है जहां लिस्टिंग तक आईपीओ शेयर खरीदे और बेचे जा सकते हैं

अपडेटेड Sep 10, 2023 पर 8:11 PM
Rishabh Instruments IPO : ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स 11 सितंबर को शेयर बाजार में लिस्ट होने के लिए तैयार है।

Rishabh Instruments IPO : ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स 11 सितंबर को शेयर बाजार में लिस्ट होने के लिए तैयार है। इस आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 31.65 गुना सब्सक्राइब हुआ। इस आईपीओ को 77.9 लाख शेयरों के इश्यू साइज के मुकाबले 24.65 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं हैं। ग्रे मार्केट में इश्यू को लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। वहीं, एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि आईपीओ निवेशकों को लिस्टिंग पर मुनाफे का स्वाद चखने को मिल सकता है।

ग्रे मार्केट में क्या है अपडेट

एनालिस्ट्स ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स ग्रे मार्केट में इश्यू प्राइस से 15 फीसदी प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है। ग्रे मार्केट एक अनऑफिशियल प्लेटफॉर्म है जहां लिस्टिंग तक आईपीओ शेयर खरीदे और बेचे जा सकते हैं। एक्सपोर्ट बिजनेस से मजबूत राजस्व के चलते कंपनी के शेयरों की मजबूत लिस्टिंग हो सकती है। आईपीओ के लिए 418-441 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है। वहीं, लिस्टिंग प्राइस 500 रुपये के आसपास हो सकती है।


क्या है एक्सपर्ट्स की राय

मेहता इक्विटीज़ में रिसर्च के सीनियर वीपी प्रशांत तापसे ने कहा कि हेल्दी सब्सक्रिप्शन डिमांड और ऑप्टिमिस्टिक मार्केट मूड को ध्यान में रखते हुए 12-15 फीसदी के लिस्टिंग गेन की उम्मीद की जा सकती है। लिस्टिंग प्राइस 441 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले लगभग 500 रुपये होगा।

प्रशांत तापसे ने आगे कहा कि कंपनी के पास एक मजबूत एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड बिजनेस है, जिसमें 66 फीसदी राजस्व निर्यात से आता है। Tapse को उम्मीद है कि कंजर्वेटिव आवंटित निवेशक लिस्टिंग पर मुनाफा बुक करेंगे। स्टॉक्सबॉक्स के रिसर्च एनालिस्ट पार्थ शाह ने कहा कि लगभग 32 गुना ओवरसब्सक्रिप्शन और बेहतर मार्केट सेंटीमेंट के कारण ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स के इश्यू प्राइस से 15 प्रतिशत प्रीमियम पर लिस्ट होने की संभावना है।

लिस्टिंग के दिन क्या करें निवेशक?

एनालिस्ट्स ने निवेशकों को लिस्टिंग के दिन ही मुनाफावसूली करने की सलाह दी है। शाह ने कहा, "हम अलॉटमेंट प्राप्त करने वाले निवेशकों को लिस्टिंग के दिन मुनाफावसूली करने की सलाह देते हैं। निवेशकों को इन्वेस्टमेंट डिसीजन के लिए अगली कुछ तिमाहियों के वित्तीय प्रदर्शन का मूल्यांकन करना चाहिए।"

कंपनी के बारे में

Rishabh Instruments इलेक्ट्रिकल ऑटोमेशन डिवाइस के डिजाइन, डेवलपिंग, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई में शामिल एक इंटीग्रेटेड प्लेयर है। कंपनी मीटरिंग, कंट्रोल और प्रोटेक्शन डिवाइस, पोर्टेबल टेस्ट और मापने के उपकरण और सोलर स्ट्रिंग इनवर्टर का काम करती है। इसके अलावा कंपनी अपनी शाखा लुमेल अलुकास्ट के माध्यम से एल्यूमीनियम हाई प्रेशर डाई-कास्टिंग बनाती और सप्लाई करती है। इसकी नासिक में दो मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं और मार्च 2023 तक इसकी कुल स्थापित क्षमता 4.31 मिलियन यूनिट प्रति वर्ष है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।