RK Swamy IPO : आरके स्वामी लाएगी IPO, सेबी में दाखिल किए कागजात

IPO के माध्यम से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, फंड का उपयोग डिजिटल वीडियो कंटेंट प्रोडक्शन स्टूडियो की स्थापना के लिए किए जाने वाले कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए और आरके स्वामी लिमिटेड के आईटी इन्फ्रॉस्ट्रक्चर डेवलपमेंट में निवेश के लिए भी किया जाएगा

अपडेटेड Aug 12, 2023 पर 4:38 PM
इंटीग्रेटेड मार्केटिंग सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली कंपनी आरके स्वामी लिमिटेड अपना आईपीओ लाने जा रही है।

RK Swamy IPO : इंटीग्रेटेड मार्केटिंग सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली कंपनी आरके स्वामी लिमिटेड अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। इस आईपीओ के तहत 215 करोड़ रुपये तक के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 8,700,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी। बता दें कि यह किसी प्रमुख इंटीग्रेटेड मार्केटिंग सर्विसेज ग्रुप द्वारा भारत में पहला आईपीओ होने जा रहा है।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

ऑफर फॉर सेल के हिस्से के रूप में श्रीनिवासन के स्वामी द्वारा 1,788,093 इक्विटी शेयर, नरसिम्हन कृष्णास्वामी द्वारा 1,788,093 इक्विटी शेयर, इवान्स्टन पायनियर फंड एल.पी. द्वारा 4,445,714 इक्विटी शेयर और प्रेम मार्केटिंग वेंचर्स एलएलपी द्वारा 678,100 इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे।


कहां होगा फंड का इस्तेमाल

आईपीओ के माध्यम से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, फंड का उपयोग डिजिटल वीडियो कंटेंट प्रोडक्शन स्टूडियो की स्थापना के लिए किए जाने वाले कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए और आरके स्वामी लिमिटेड के आईटी इन्फ्रॉस्ट्रक्चर डेवलपमेंट में निवेश के लिए भी किया जाएगा।

कंपनी के योजना इस फंड को मटेरियल सब्सिडियरी कंपनियों, हंसा रिसर्च और हंसा कस्टमर इक्विटी, नए कस्टमर एक्सपीरियंस सेंटर और कंप्यूटर एडेड टेलीफोनिक इंटरव्यू सेंटर के साथ-साथ सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी खर्च करने की है।

कंपनी के बारे में

6 अप्रैल 2023 को मनीकंट्रोल ने आरके स्वामी की लिस्टिंग योजनाओं की सबसे पहले जानकारी दी थी। यह कंपनी क्रिएटिव, मीडिया, डेटा एनालिटिक्स और मार्केट रिसर्च सर्विसेज के लिए सिंगल विंडो सॉल्यूशन प्रदान करती है। कंपनी की स्थापना दिवंगत संस्थापक आरके स्वामी द्वारा की गई थी, जिन्होंने 1973 में चेन्नई में आरके स्वामी एडवरटाइजिंग एसोसिएट्स की शुरुआत की थी।

आरके स्वामी के इंटीग्रेटेड मार्केटिंग कम्युनिकेशन बिजनेस सेगमेंट में क्रिएटिव और डिजिटल कंटेंट, मीडिया (डिजिटल सहित), इवेंट और एक्टिवेशन प्लानिंग, खरीद और एग्जीक्यूशन शामिल हैं। इसके साथ ही इसमें पब्लिक रीलेशन, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और फार्मास्युटिकल कम्युनिकेशन भी आते हैं।

वित्तीय वर्ष 2023 के दौरान आरके स्वामी लिमिटेड ने कई मीडिया आउटलेट्स पर ग्राहकों की ओर से 818 से अधिक क्रिएटिव कैंपेन जारी किए, 97.69 टेराबाइट्स डेटा को संभाला और क्वांटिटेटिव, क्वालिटेटिव और टेलीफोनिक सर्वे में 23.7 लाख से अधिक कंज्यूमर इंटरव्यू आयोजित किए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।