RR Kabel IPO : पहले दिन निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स, महज 25% सब्सक्राइब हुआ इश्यू

RR Kabel IPO : आईपीओ को अब तक 32.80 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं, जबकि ऑफर पर 1.33 करोड़ शेयर हैं। इस इश्यू के लिए 983-1035 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। यह आईपीओ करीब 1964 करोड़ रुपये का है। निवेशकों के पास 15 सितंबर तक निवेश का मौका है

अपडेटेड Sep 13, 2023 पर 6:01 PM
RR Kabel IPO: इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी आरआर कबेल के आईपीओ को निवेशकों की सुस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

RR Kabel IPO : इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी आरआर कबेल के आईपीओ को निवेशकों की सुस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। आज सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह आईपीओ अब तक 25 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है। आईपीओ को अब तक 32.80 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं, जबकि ऑफर पर 1.33 करोड़ शेयर हैं। इस इश्यू के लिए 983-1035 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। यह आईपीओ करीब 1964 करोड़ रुपये का है। निवेशकों के पास 15 सितंबर तक निवेश का मौका है।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 0 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) - 29 फीसदी


रिटेल इन्वेस्टर्स - 36 फीसदी

एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्सा - 58 फीसदी

टोटल - 25 फीसदी

(BSE, 13 Sep 2023, 05:00:00 PM)

RR Kabel IPO की डिटेल्स

आरआर कबेल के 1964 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 13-15 सितंबर के बीच खुला रहेगा। इस आईपीओ में 14 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे। एंप्लॉयीज के लिए 98 रुपये प्रति शेयर डिस्काउंट है। इश्यू का आधा हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 35 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। 10.8 करोड़ शेयर एंप्लॉयीज के लिए आरक्षित हैं। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 21 सितंबर को फाइनल होगा। इश्यू का रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम है।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

अब नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों के इस्तेमाल की बात करें तो 136 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में होगा। 28 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक इस पर 777.3 करोड़ रुपये का आउटस्टैंडिंग कर्ज है। आईपीओ के बाकी पैसों का इस्तेमाल कंपनी आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

RR Kabel के बारे में डिटेल्स

आरआर कबेल का कारोबार दो सेगमेंट में है। एक वायर और केबल का है और दूसरा पंखा, लाइट, स्विच और एप्लाएंसेज जैसे FMEG (फास्ट मूविंग इलेक्ट्रिकल गुड्स) का है। जून तिमाही के आंकड़ों के हिसाब से वायर और केबल की इसके कारोबार में 71 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं FMEG सेगमेंट में जो रेवेन्यू हासिल हुआ, उसका 97 फीसदी हिस्सा B2C चैनल से आया। वित्तीय सेहत की बात करें तो पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर गिरकर 189.87 करोड़ रुपये पर आ गया था। उसके एक वित्त वर्ष पहले 2021-22 में इसे 213.94 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। वित्त वर्ष 2021 में इसे 135.40 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2020 में 122.40 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।