Get App

Ruchi Soya FPO: शेयरों का अलॉटमेंट आज हुआ, जानिए कैसे चेक करें आपको शेयर मिले या नहीं

Ruchi Soya का इश्यू 28 मार्च को बंद हुआ था। और इसका प्राइस बैंड 650 रुपए प्रति शेयर था

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 06, 2022 पर 12:27 PM
Ruchi Soya FPO: शेयरों का अलॉटमेंट आज हुआ, जानिए कैसे चेक करें आपको शेयर मिले या नहीं
28 मार्च को इश्यू बंद होने के कुछ घंटे बाद ही सेबी ने निवेशकों को इश्यू से निकलने के लिए 30 मार्च तक की मोहलत दे दी थी

Ruchi Soya FPO: बाबा रामदेव की कंपनी रुचि सोया का 4300 करोड़ रुपए का FPO 24 मार्च को खुला था। इश्यू से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कंपनी का कर्ज चुकाने किया जाएगा। Ruchi Soya का इश्यू 28 मार्च को बंद हुआ था। इसका प्राइस बैंड 615-650 रुपए प्रति शेयर था।

Ruchi Soya पर पतंजलि का मालिकाना हक है। FPO का इश्यू प्राइस इसके अपर प्राइस बैंड यानी 650 रुपए तय हुआ है।

अलॉटमेंट फाइनल हुआ

Ruchi Soya के शेयरों का अलॉटमेंट आज फाइनल हो चुका है। अगर आपने भी इसके शेयरों में निवेश किया है तो आप BSE की साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं कि आपको Ruchi Soya के शेयर मिले हैं या नहीं। आप इश्यू की रजिस्ट्रार कंपनी Link Intime की वेबसाइट पर भी अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें