Get App

Ruchi Soya FPO: निवेशकों ने 97 लाख बोलियां ली वापस, कंपनी ने 650 रुपये तय किया इश्यू प्राइस

SEBI की तरफ से निवेशकों को अपनी बोली वापस लेने का विकल्प देने के बाद रुचि सोया इंडस्ट्रीज की 4,300 करोड़ रुपये के FPO से करीब 97 लाख बोलियां वापस ली गईं हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 31, 2022 पर 10:14 PM
Ruchi Soya FPO: निवेशकों ने 97 लाख बोलियां ली वापस, कंपनी ने 650 रुपये तय किया इश्यू प्राइस
Ruchi Soya FPO का सब्सक्रिप्शन 3.6 गुना से घटकर 3.39 गुना हो गया

Ruchi Soya FPO: मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) की तरफ से निवेशकों को निकासी का विकल्प दिए जाने के बाद रुचि सोया इंडस्ट्रीज के फॉलो-ऑन ऑफर (FPO) से करीब 97 लाख निवेशकों ने बोली वापस ली है। हालांकि, कंपनी का फॉलो-ऑन ऑफर (FPO) पूरा हो गया है।

रुचि सोया ने कर्ज मुक्त कंपनी बनने और सेबी के शेयरहोल्डिंग नियमों को पूरा करने के उद्देश्य से बीते 24 मार्च को 4,300 करोड़ रुपये का फॉलो-ऑन ऑफर (FPO) लॉन्च किया था। रुचि सोया ने अपने FPO का फाइनल इश्यू प्राइस 650 रुपये तय किया है, जो इश्यू का ऊपरी प्राइस बैंड था।

कंपनी पहले ही एंकर निवेशकों से 650 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड पर 1.98 करोड़ शेयर जारी कर 1,290 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। इस बीच रुचि सोया के शेयर गुरुवार को BSE पर 2.23 फीसदी गिरकर 955.60 रुपये पर बंद हुआ।

निवेशकों को क्यों SEBI ने बोली वापस लेने का दिया मौका?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें