Rulka Electricals IPO: इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिकल सर्विसेज कंपनी रूलका इलेक्ट्रिकल्स का आईपीओ 16 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी ने इश्यू के लिए प्राइस बैंड की घोषणा कर दी है। इसके लिए 223-235 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशकों के पास इसमें 21 मई तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 26.40 करोड़ रुपये जुटाने का है। आईपीओ के तहत 19.80 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 6.60 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए होगी। कंपनी के शेयर NSE के SME प्लेटफॉर्म इमर्ज पर लिस्ट किए जाएंगे।
