Sagility India, Senores Pharma के IPO को SEBI की मंजूरी, जानिए क्या है प्लान

हेल्थकेयर फोकस्ड सॉल्यूशन और सर्विस प्रोवाइडर Sagility India में EQT प्राइवेट कैपिटल एशिया का निवेश है। कंपनी भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टिंग के बेनिफिट्स का फायदा उठाने के मकसद से आईपीओ लॉन्च करने की योजना बना रही है

अपडेटेड Oct 15, 2024 पर 6:33 PM
सेजिलिटी इंडिया (Sagility India) और सेनोरेस फार्मास्युटिकल्स (Senores Pharmaceuticals) को आईपीओ लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी की मंजूरी मिल गई है

Upcoming IPO: आईपीओ निवेशकों के लिए जरूरी खबर है। सेजिलिटी इंडिया (Sagility India) और सेनोरेस फार्मास्युटिकल्स (Senores Pharmaceuticals) को आईपीओ लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी की मंजूरी मिल गई है। दोनों कंपनियों ने इस साल जुलाई में सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए थे। सेबी ने 9 अक्टूबर को दोनों कंपनियों को ऑब्जर्वेशन लेटर जारी किया है। ऑब्जर्वेशन लेटर जारी करने का मतलब है कि कंपनी को एक साल के भीतर अपना आईपीओ लॉन्च करना होगा।

Sagility India IPO

हेल्थकेयर फोकस्ड सॉल्यूशन और सर्विस प्रोवाइडर सेजिलिटी इंडिया में EQT प्राइवेट कैपिटल एशिया का निवेश है। कंपनी भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टिंग के बेनिफिट्स का फायदा उठाने के मकसद से आईपीओ लॉन्च करने की योजना बना रही है।


इस आईपीओ के तहत ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए नीदरलैंड स्थित प्रमोटर सैजिलिटी बीवी द्वारा 98.44 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी। वहीं, इसमें फ्रेश इक्विटी शेयर जारी नहीं किए जाएंगे। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय सेलिंग शेयरहोल्डर्स को जाएगी।

सेजिलिटी इंडिया बेंगलुरु स्थित एक टेक्नोलॉजी-एनेबल्ड हेल्थकेयर बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट कंपनी है, जो पेयर्स और प्रोवाइडर्स को सर्विस प्रदान करती है। इस इश्यू को मैनेज करने के लिए नियुक्त किए गए मर्चेंट बैंकर ICICI सिक्योरिटीज, IIFL सिक्योरिटीज, जेफरीज इंडिया और जेपी मॉर्गन इंडिया हैं।

Senores Pharmaceuticals IPO

गुजरात स्थित सेनोरेस फार्मास्युटिकल्स के आईपीओ के तहत 500 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 27 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल के जरिए की जाएगी। स्वप्निल जतिनभाई शाह, अशोककुमार विजयसिंह बरोट, संगीता मुकुर बरोट और प्रकाश एम सांघवी कंपनी के OFS में सेलिंग शेयरहोल्डर हैं।

सेनोरेस फार्मास्युटिकल्स की 43 देशों के उभरते बाजारों में मौजूदगी है। दवा कंपनी नए इश्यू से प्राप्त फंड का इस्तेमाल अटलांटा फैसिलिटी में स्टेराइल इंजेक्शन के प्रोडक्शन के लिए मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी का इरादा कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और रणनीतिक पहलों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए खर्च करने का है। इक्विरस कैपिटल, एंबिट और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट इस इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर के रूप में काम कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।