Sah Polymers IPO Listing: बोरी बनाने वाली दिग्गज कंपनी साह पॉलीमर्स (Sah Polymers) के शेयरों की कल 12 जनवरी को घरेलू मार्केट में एंट्री है। ग्रे मार्केट से मिले संकेतों के मुताबिक आईपीओ निवेशकों को 15 फीसदी से अधिक लिस्टिंग गेन मिल सकता है। इसके शेयर 10 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे हैं। साह पॉलीमर्स के शेयर 65 रुपये के भाव पर जारी हुए हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फाइनेंशियल्स और फंडामेंटल्स के आधार पर स्टॉक से जुड़ी स्ट्रैटजी तैयार करनी चाहिए।
