Get App

Sah Polymers ने IPO से पहले एंकर बुक के जरिये जुटाए 30 करोड़ रुपये, क्या आपको करना चाहिए निवेश?

Sah Polymers IPO : पैकेजिंग सॉल्युशन प्रोवाइडर साह पॉलीमर्स में एंकरबुक के जरिये सिर्फ तीन इनवेस्टर्स – लीडिंग लाइट फंड वीसीसी, सेंट कैपिटल फंड और मावेन इंडिया फंड ने निवेश किया है। Sah Polymers ने मर्चेंट बैंकर्स के साथ परामर्श के बाद 65 रुपये प्रति शेयर के अपर प्राइस बैंड 45.9 लाख शेयरों के अलोकेशन को अंतिम रूप दिया है

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Dec 30, 2022 पर 8:41 AM
Sah Polymers ने IPO से पहले एंकर बुक के जरिये जुटाए 30 करोड़ रुपये, क्या आपको करना चाहिए निवेश?
साह पॉलीमर्स का आईपीओ 4 जनवरी को बंद हो जाएगा। कंपनी पब्लिक ऑफर के जरिये 66.3 करोड़ रुपये जुटाने की योजना पर काम कर रही है, जिसमें सिर्फ नए इश्यू शामिल होंगे

Sah Polymers IPO : पैकेजिंग सॉल्युशन प्रोवाइडर साह पॉलीमर्स ने IPO लॉन्च होने से पहले 29 दिसंबर को एंकर बुक (anchor book) के जरिये 30 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी में एंकरबुक के जरिये सिर्फ तीन इनवेस्टर्स – लीडिंग लाइट फंड वीसीसी, सेंट कैपिटल फंड और मावेन इंडिया फंड ने निवेश किया है। Leading Light Fund VCC ने 10.33 करोड़ रुपये, Saint Capital Fund और Maven India Fund दोनों ने एक समान 9.75 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। Sah Polymers ने मर्चेंट बैंकर्स के साथ परामर्श के बाद 65 रुपये प्रति शेयर के अपर प्राइस बैंड 45.9 लाख शेयरों के अलोकेशन को अंतिम रूप दिया है।

66 करोड़ रुपये जुटाने की है योजना

यह आईपीओ शुक्रवार, 30 दिसंबर को खुल गया है और 4 जनवरी को बंद हो जाएगा। कंपनी पब्लिक ऑफर के जरिये 66.3 करोड़ रुपये जुटाने की योजना पर काम कर रही है, जिसमें सिर्फ नए इश्यू शामिल होंगे। इसका मतलब है कि कंपनी इस पूंजी को अपने लिए इस्तेमाल करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें