Sah Polymers IPO Subscription Status: पॉलीमर बैग बनाने वाली दिग्गज कंपनी साह पॉलीमर्स (Sah Polymers) के आईपीओ में निवेश का आज तीसरा दिन था। इस आईपीओ को अब तक 5.35 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। इस इश्यू को अब तक 2,99,95,450 शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं जबकि ऑफर पर 56,10,000 शेयर हैं। इसमें रिटेल इन्वेस्टर्स जमकर दांव लगा रहे हैं। बता दें कि यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन ही पूरी तरह भर गया था। कंपनी इस इश्यू के ज़रिए 66 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। यह इश्यू 30 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और इसमें 4 जनवरी तक पैसे लगा सकते हैं। यानी इसमें निवेश का अंतिम दिन कल है।
