Get App

Sah Polymers IPO : अंतिम दिन निवेशकों ने जमकर लगाया पैसा, 17.46 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, लेटेस्ट GMP समेत पूरी डिटेल

Sah Polymers IPO Subscription Status: सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन यह आईपीओ अब तक 9.27 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इस आईपीओ अब तक सबसे ज्यादा रिटेल इन्वेस्टर्स ने दांव लगाया है। इश्यू को अब तक 5,20,09,900 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं जबकि ऑफर पर 56,10,000 शेयर हैं

Shubham Thakurअपडेटेड Jan 04, 2023 पर 6:22 PM
Sah Polymers IPO : अंतिम दिन निवेशकों ने जमकर लगाया पैसा, 17.46 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, लेटेस्ट GMP समेत पूरी डिटेल
पॉलीमर बैग बनाने वाली दिग्गज कंपनी साह पॉलीमर्स (Sah Polymers) के आईपीओ में निवेशक जमकर दांव लगा रहे हैं।

Sah Polymers IPO Subscription Status: पॉलीमर बैग बनाने वाली दिग्गज कंपनी साह पॉलीमर्स (Sah Polymers) के आईपीओ में निवेशक जमकर दांव लगा रहे हैं। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह आईपीओ 17.46 गुना सब्सक्राइब हुआ। इस इश्यू को अब तक 9,79,44,810 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं जबकि ऑफर पर 56,10,000 शेयर हैं। इस आईपीओ में अब तक सबसे ज्यादा रिटेल इन्वेस्टर्स ने दांव लगाया है। इस इश्यू के लिए 61-65 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है। कंपनी इस इश्यू के ज़रिए 66 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। यह इश्यू 30 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और इसमें निवेश का आज आखिरी दिन है।

अलग-अलग कैटेगरी में कितना मिला सब्सक्रिप्शन

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB)- 2.40 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) - 32.69 गुना
  • रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RII) - 39.79 गुना
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें