Sai Parenteral's IPO Allotment: फार्मा सेक्टर की कंपनी साई पैरेंटरल्स के आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए आज का दिन अहम है। ₹409 करोड़ के इस आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट आज, 30 मार्च को फाइनल होना है। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन यह आईपीओ 1.08 गुना सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल हिस्सा केवल 0.12 गुना भरा, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 2.45 गुना और QIB का हिस्सा 1.73 गुना सब्सक्राइब हुआ।
IPO अलॉटमेंट और लिस्टिंग का पूरा शेड्यूल
साई पेरेंट्रल एक फार्मास्यूटिकल कंपनी है जो जेनेरिक दवाओं, इंजेक्टेबल्स, टैबलेट और कैप्सूल बनाने का काम करती है। ₹409 करोड़ के आईपीओ में ₹285 करोड़ के नए शेयर और ₹123.79 करोड़ का ऑफर फॉर सेल शामिल थे। कंपनी आईपीओ से मिलने वाले फंड में से ₹111 करोड़ का इस्तेमाल अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने, ₹18 करोड़ नए रिसर्च सेंटर के लिए और ₹14.30 करोड़ कर्ज चुकाने के लिए करेगी।
BSE और NSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
रजिस्ट्रार Bigshare Services के जरिए चेक करने का तरीका
क्या है ग्रे मार्केट का हाल?
साई पैरेंटरल्स के आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में उत्साह फिलहाल ठंडा नजर आ रहा है। आज के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इसका GMP ₹0 पर स्थिर बना हुआ है, जो संकेत देता है कि शेयरों की लिस्टिंग अपने इश्यू प्राइस ₹392 के आसपास ही 'फ्लैट' हो सकती है। हालांकि, NII और रिटेल निवेशकों की ओर से अंतिम दिन अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिली, लेकिन शून्य जीएमपी निवेशकों की ओर से लिस्टिंग गेन को लेकर किसी बड़े उत्साह की कमी को दर्शा रहा है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।