Get App

Sai Silks IPO : सेबी ने साई सिल्क्स के आईपीओ को दी मंजूरी, 1,200 करोड़ रुपये की जुटाने की है योजना

Sai Silks IPO : ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक, IPO के तहत 600 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी किए जाने के साथ ही प्रमोटर्स की तरफ से 1,80,48,440 इक्विटी शेयरों की बिक्री के लिए ऑफर फॉर सेल भी लाया जाएगा

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Nov 15, 2022 पर 3:11 PM
Sai Silks IPO : सेबी ने साई सिल्क्स के आईपीओ को दी मंजूरी, 1,200 करोड़ रुपये की जुटाने की है योजना
Sai Silks नए शेयरों की बिक्री से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल 25 नए स्टोर खोलने, दो गोदाम बनाने और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में करेगी

Sai Silks IPO :  पारंपरिक परिधानों की विक्रेता साई सिल्क्स (कलामंदिर) लिमिटेड को मार्केट रेगुलेटर सेबी से IPO के जरिये 1,200 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी मिल गई है। सेबी के पास जमा ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक, IPO के तहत 600 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी किए जाने के साथ ही प्रमोटर्स की तरफ से 1,80,48,440 इक्विटी शेयरों की बिक्री के लिए ऑफर फॉर सेल (offer for sale) भी लाया जाएगा। पीटीआई के मुताबिक, सेबी ने मंगलवार को अपनी वेबसाइट पर इस आईपीओ को मंजूरी देने की जानकारी दी। इस तरह IPO लाने का रास्ता साफ हो गया है।

25 नए स्टोर खोलेगी कंपनी

सूत्रों के मुताबिक, इस इश्यू से साई सिल्क्स को करीब 1,200 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। कंपनी नए शेयरों की बिक्री से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल 25 नए स्टोर खोलने, दो गोदाम बनाने और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में करेगी। कंपनी फिलहाल देश के चार राज्यों- आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में 50 स्टोर संचालित कर रही है।

बीएसई-एनएसई पर लिस्टिंग की योजना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें