Moderna Share Price: अमेरिकी बायोफार्मा और वैक्सीन कंपनी Moderna के शेयरों में बुधवार को जोरदार उछाल आया। यह स्टॉक अमेरिकी बाजार के खुलते ही शुरुआती कारोबार में 120% से ज्यादा उछल गया। शाम 7.38 बजे तक यह 137% के उछाल के साथ 149.63 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। एक दिन पहले यह 62.96 डॉलर पर बंद हुआ था।
