साई शिल्क कलामंदिर (Sai Silks Kalamandir Limited) ने अपने आईपीओ के लिए सेबी में अर्जी दाखिल कर दी है। इस आईपीओ में 600 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा। इसके साथ ही इसमें 18,048,440 इक्विटी शेयरों का आफर फॉर सेल शामिल होगा। इस ऑफर के तहत जारी होने वाले शेयरों की फेस वैल्यू 2 रुपये प्रति इक्विटी शेयर होगी।
कुल इश्यू साइज में से 50 फीसदी हिस्सा QIB के लिए रिजर्व होगा। जबकि इसका 15 फीसदी हिस्सा गैर संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व होगा। जबकि 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए होगा। IPO के प्राइस बैंड और लॉन्च डेट के बारे में सेबी की मंजूरी मिलने के बाद सूचित किया जाएगा।
IPO के ऑफर फॉर सेल के तहत कंपनी के शेयर होल्डर नागकनक दुर्गा प्रसाद (Nagakanaka Durga Prasad Chalavadi) 6410005 इक्विटी शेयर, झांसी रानी (Jhansi Rani Chalavadi) 7949520 इक्विटी शेयर, धनलक्ष्मी पेरूमल (Dhanalakshmi Perumalla) 3083865 इक्विटी शेयर, डूडेश्वर कनक दुर्गाराव (Doodeswara Kanaka Durgarao Chalavadi) 96750 इक्विटी शेयर, कल्याण श्रीनिवास अन्नम (Kalyan Srinivas Annam) 261300 इक्विटी शेयर, सुभाष चंद्र मोहन अन्नम (Subash Chandra Mohan Annam) 138000 इक्विटी शेयर और वेंकेट राजेश अन्नम (Venkata Rajesh Annam) 109000 इक्विटी शेयर बेचेंगे।
कंपनी को फ्रेश इश्यू से मिले के 600 करोड़ रुपये में से 122.58 करोड़ डॉलर का इस्तेमाल 25 नए स्टोर खोलने में होगा। जबकि 25.39 करोड़ रुपये का इस्तेमाल दो गोदाम बनाने के लिए होगा। जबकि 235.99 करोड़ रुपये के इस्तेमाल कंपनी की वर्किंग कैपिटल जरुरतों को पूरा करने में किया जाएगा। वहीं 60 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी के कर्ज को चुकाने और दूसरे कामकाजों में किया जाएगा।
Motilal Oswal Investment Advisors, Edelweiss Financial Services और HDFC Bank इस आईपीओ की बुक रनिंग लीड मैनेजर है।
गौरतलब है कि Sia Silks दक्षिण भारत में परंपरागत परिधानों खासकर साड़ियों की सबसे रिटेलर है। कंपनी के नेटवर्क में 31 मई 2022 तक 46 स्टोर थे।