Sai Silks Kalamandir IPO : 20 सितंबर को खुलेगा इश्यू, निवेश से पहले जानिए तमाम डिटेल

Sai Silks Kalamandir IPO : यह मौजूदा महीने में लॉन्च होने वाला नौवां आईपीओ होगा। इस आईपीओ के तहत 600 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रमोटर ग्रुप द्वारा 2.70 करोड़ शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी

अपडेटेड Sep 13, 2023 पर 8:54 PM
तेलंगाना बेस्ड एथनिक अपैरल रिटेलर साई सिल्क्स कलामंदिर का आईपीओ 20 सितंबर को खुलने वाला है।

Sai Silks Kalamandir IPO : तेलंगाना बेस्ड एथनिक अपैरल रिटेलर साई सिल्क्स कलामंदिर का आईपीओ 20 सितंबर को खुलने वाला है। इस आईपीओ में 22 सितंबर तक निवेश का मौका होगा। यह मौजूदा महीने में लॉन्च होने वाला नौवां आईपीओ होगा। इस आईपीओ के तहत 600 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रमोटर ग्रुप द्वारा 2.70 करोड़ शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी। प्राइस बैंड की घोषणा कंपनी द्वारा जल्द ही की जाएगी।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

ओएफएस का आकार पिछले साल जुलाई में दाखिल ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस में घोषित 1.8 करोड़ से बढ़ा दिया गया है। OFS के हिस्से के रूप में नागकनाका दुर्गा प्रसाद चलावडी, झाँसी रानी चलावडी, धनलक्ष्मी पेरुमल्ला, डूडेश्वर कनक दुर्गाराव चलवडी, कल्याण श्रीनिवास अन्नम, सुभाष चंद्र मोहन अन्नम और वेंकट राजेश अन्नम शेयरों की बिक्री करेंगे। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 18 सितंबर को एक दिन के लिए खुलेगा।


पब्लिक इश्यू का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए, 15 फीसदी हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल के लिए और शेष 35 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है। QIB में से 60 फीसदी तक हिस्सा एंकर निवेशकों के लिए अलग रखा गया है।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

साई सिल्क्स कलामंदिर (SSKL) ने FY22 में राजस्व और नेट प्रॉफिट के मामले में दक्षिण भारत में एथनिक अपैरल, खास तौर पर साड़ियों में टॉप 10 रिटेलर्स में से एक होने का दावा किया है। कंपनी 125.08 करोड़ रुपये की लागत से 30 नए स्टोर खोलेगी। वहीं, 25.4 करोड़ रुपये का इस्तेमाल दो गोदामों और 280.07 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए किया जाएगा। कंपनी इश्यू से प्राप्त रकम के जरिए अपना 50 करोड़ रुपये का कर्ज भी चुकाएगी।

कंपनी के बारे में

जुलाई 2023 तक आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में 54 स्टोर्स के नेटवर्क के साथ नागकानाका दुर्गा प्रसाद चलवाडी द्वारा स्थापित कंपनी अल्ट्रा-प्रीमियम और प्रीमियम साड़ियों, लहंगा और पुरुषों और बच्चों के एथनिक वियर के साथ कई प्रोडक्ट्स ऑफर करती है। SSKL ने पिछले सालों में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। मजबूत ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस के कारण नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 69.2 फीसदी बढ़कर 97.6 करोड़ रुपये हो गया है। FY23 को समाप्त वर्ष में इसी अवधि के दौरान ऑपरेशन से राजस्व 19.7 फीसदी बढ़कर 1,351.5 करोड़ रुपये हो गया।

ऑपरेशन के मोर्चे पर FY23 में EBITDA 60 प्रतिशत बढ़कर 212.5 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, मार्जिन पिछले वर्ष की तुलना में 394 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 15.72 फीसदी हो गया। मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स, एचडीएफसी बैंक और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट ऑफर के लिए मर्चेंट बैंकर हैं, जबकि बिगशेयर सर्विसेज इश्यू के रजिस्ट्रार हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।