Sai Silks (Kalamandir) IPO : कपड़े बेचने वाली कंपनी साई सिल्क्स (कालामंदिर) के आईपीओ को निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह इश्यू महज 7 फीसदी सब्सक्राइब हो सका है। इश्यू को कुल 26.18 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 3.84 करोड़ शेयर हैं। हालांकि, आज सब्सक्रिप्शन का पहला ही दिन है। 1201 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 22 सितंबर तक निवेश का मौका है। कंपनी एंकर निवेशकों से 360.30 करोड़ रुपये पहले ही जुटा चुकी है।
सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन बायर्स (QIB) - 0
रिटेल इन्वेस्टर्स (RII) - 12 फीसदी
(BSE, 20 Sep 2023 | 05:00:00 PM)
ग्रे मार्केट में क्या है अपडेट
ग्रे मार्केट में भी इस आईपीओ को लेकर फीका रिस्पॉन्स है। आज यह इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में 12 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 234 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 5.41 फीसदी का मुनाफा होने की संभावना है। हालांकि, ग्रे मार्केट में स्थिति लगातार बदलते रहती है।
इस आईपीओ में 210-222 रुपये के प्राइस बैंड और 67 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे। इश्यू का आधा हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB), 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 35 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 27 सितंबर को फाइनल होगा और इश्यू का रजिस्ट्रार बिगशेयर सर्विसेज है। शेयरों की अगले महीने 4 अक्टूबर को बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी।
Sai Silks (Kalamandir) के बारे में
2005 में बनी यह कंपनी एथनिक कपड़े और वैल्यू-फैशन प्रोडक्ट्स बेचती है। यह ऑफलाइन ही नहीं बल्कि अपनी खुद की वेबसाइट sskl.co.in और बाकी ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस के जरिए भी अपने प्रोडक्ट्स की बिक्री करती है। जुलाई 2023 तक के आंकड़ों के हिसाब से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में 54 से अधिक स्टोर्स हैं। अब कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो इसकी वित्तीय सेहत में पिछले तीन वित्त वर्षों में तेजी से सुधरी है। वित्त वर्ष 2020 में इसे 42.10 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले ही वित्त वर्ष गिरकर 5.13 करोड़ रुपये पर आ गया। हालांकि फिर स्थिति सुधरी और वित्त वर्ष वर्ष 2022 में यह बढ़कर 57.69 करोड़ रुपये, फिर वित्त वर्ष 2023 में 97.59 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।