Sansera Engineering IPO GMP: आवंटन 21 सितंबर को होगा, ऐसे चेक करें स्टेटस, जानिए क्या है GMP

Sansera Engineering के शेयरों की लिस्टिंग 24 सितंबर को हो सकती है

अपडेटेड Sep 20, 2021 पर 11:11 AM
Story continues below Advertisement

Sansera Engineering IPO GMP: ऑटो आंसिलियरी कंपनी का इश्यू 16 सितंबर को बंद हुआ था और इसके शेयरों का आवंटन कल यानी 21 सितंबर को हो सकता है। कंपनी ने 1282.98 करोड़ रुपए का IPO जारी किया था जो 11.47 गुना सब्सक्राइब हुआ। Sansera Engineering का के अनलिस्टेड शेयरों का प्रीमियम एकबार फिर बढ़ने लगा है। ग्रे मार्केट में इसके शेयर 50 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।

इससे पहले कंपनी के अनलिस्टेड शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम 80 रुपए से गिरकर 10 रुपए पर आ गया था। 18 सितंबर को इसका GMP 38 रुपए था जबकि 20 सितंबर को ग्रे मार्केट प्रीमियम 50 रुपए हो गया। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि आखिरी दिन अच्छी बोली लगने से ग्रे मार्केट में कंपनी के अनलिस्टेड शेयरों की वैल्यू बढ़ी है।  कंपनी का इश्यू प्राइस 744 रुपए है तो इस हिसाब से देखें तो 18 सितंबर को इसके शेयर 794 (744+50) रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।

Paytm IPO: कंपनी ने ESOPs पर फैसला लेने के लिए कर्मचारियों को 22 सितंबर तक का दिया समय

अगर आपने भी Sansera Engineering के IPO में निवेश किया था तो हम बता रहे हैं कैसे आप अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

BSE के जरिए ऐसे चेक करें

सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर क्लिक करें.


इस लिंक पर क्लिक करने के बाद Status of Issue Application का एक पेज खुलेगा। इसपर इक्विटी का ऑप्शन सेलेक्ट करें।

आप जिस कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं उस कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।

इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर डालें।

इसके नीचे आपको अपने PAN की डिटेल डालनी होगी।

इसके बाद आपको I am not a robot के बॉक्स पर क्लिक करके वेरिफाई करें।

इसके बाद सर्च का बटन दबाएं और स्टेटस आपके सामने होगा।

Sansera Engineering IPO: ग्रे मार्केट प्रीमियम में लौटी तेजी, क्या है GMP और कब है लिस्टिंग, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट

अगर आप रजिस्ट्रार कंपनी KFin Technologies के जरिए अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं तो ऐसे चेक कर सकते हैं

सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें। https://ris.kfintech.com/ipostatus/ipos.aspx

इसके बाद ड्रॉपबॉक्स में उस IPO का नाम सेलेक्ट करें जिसका अलॉटमेंट स्टेटस चेक करना है।

इसके नीचे आप इन तीनों में से कोई भी एक जानकारी देकर स्टेटस चेक कर सकते हैं-

एप्लिकेशन नंबर

क्लाइंट आईडी

PAN

इसके बाद अपने एप्लिकेशन का टाइप सेलेक्ट करें। यानी ASBA या नॉन-ASBA में से चुनें।

आप जो मोड सेलेक्ट करेंगे उसके हिसाब से आपको उसके नीचे जानकारी देनी होगी।

इसके बाद आप कैप्चा भरें और सबमिट कर दें।

आपक अलॉटमेंट स्टेटस आपके सामने होगा।

जिन लोगों को शेयर नहीं मिलेंगे उनका पैसा 22 सितंबर तक वापस आ जाएगा। जबकि जिन लोगों को शेयर आवंटित किए जाएंगे उनके डिमैट अकाउंट में 23 सितंबर के शेयर नजर आने लगेंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 24 सितंबर को है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।