SBFC Finance IPO : नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी SBFC Finance के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है और यह 70.16 गुना सब्सक्राइब हुआ है। सफल आईपीओ निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट भी कर दिया गया है। अब निवेशकों की निगाह लिस्टिंग पर है। शेड्यूल के मुताबिक कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 16 अगस्त को होने की संभावना है। 1025 करोड़ रुपये का यह इश्यू 3-7 अगस्त के दौरान सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। ग्रे मार्केट से इस आईपीओ को लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं।
SBFC Finance के शेयरों को लेकर ग्रे मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, इसके प्रीमियम में गिरावट जरूर आई है। एक समय यह स्टॉक 40 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। आज अनलिस्टेड मार्केट में यह आईपीओ 26 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 83 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 45 फीसदी का बंपर मुनाफा होगा।
70.16 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू
SBFC Finance का आईपीओ 3-7 अगस्त के दौरान 70.16 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इश्यू को कुल 936.76 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 13.35 करोड़ शेयर हैं। इस इश्यू में सबसे अधिक क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने दिलचस्पी दिखाई है और उनके लिए रिजर्व हिस्सा 192.9 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल के हिस्से को 49.09 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। खुदरा निवेशकों का हिस्सा 10.99 गुना और कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्सा 5.87 गुना बुक किया गया है।
आईपीओ का आधा हिस्सा QIB के लिए, 15 प्रतिशत NII के लिए और बाकी 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है। SBFC Finance, एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है। इसमें क्लेरमोंट ग्रुप और अर्पवुड ग्रुप ने निवेश किया है। कंपनी की योजना अपने IPO से 1,025 करोड़ रुपये जुटाने की है। कंपनी ने आईपीओ खुलने से एक दिन पहले एंकर निवेशकों से 304.42 करोड़ रुपये जुटाए थे। एंकर निवेशकों को ये शेयर 57 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आवंटित किए गए थे।