SBFC Finance IPO Subscription Status Day 1 : SBFC Finance के आईपीओ को आज 3 अगस्त को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के पहले दिन अब तक 1.91 गुना सब्सक्राइब हो गया है। आईपीओ को अब तक 25.47 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं, जबकि ऑफर पर 13.35 करोड़ शेयर हैं। इश्यू में नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स (NII) के साथ ही रिटेल इन्वेस्टर्स भी अच्छी-खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इस आईपीओ में 7 अगस्त तक निवेश का मौका है। इसके जरिए कंपनी का इरादा 1025 करोड़ रुपये जुटाने का है।
अलग-अलग कैटेगरी में कैसा रहा रिस्पॉन्स
SBFC Finance के इश्यू को लेकर ग्रे मार्केट में जबरदस्त डिमांड है। यह इश्यू आज अनलिस्टेड मार्केट में 39 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि शेयरों की लिस्टिंग 96 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को लिस्टिंग पर 68 फीसदी का बंपर मुनाफा होगा।
इश्यू के तहत 600 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी के प्रमोटरों द्वारा 425 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी। अर्पवुड पार्टनर्स इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स एलएलपी, अर्पवुड कैपिटल और एट45 सर्विसेज एलएलपी इश्यू में शेयर बेच रहे हैं। फ्रेश इश्यू से होने वाली आय का इस्तेमाल कंपनी द्वारा बिजनेस और एसेट की वृद्धि से होने वाली भविष्य की पूंजी जरूरतों को पूरा करने के लिए और अपने कैपिटल बेस को बढ़ाने के लिए किया जाएगा।
इस इश्यू के लिए 54-57 रुपये का प्राइस बैंड और 13 शेयरों का लॉट फिक्स किया गया है। एंप्लॉयीज को हर शेयर पर 2 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। आईपीओ खुलने से पहले 37 एंकर निवेशकों से यह 304 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। एंकर निवेशकों को 57 रुपये के भाव पर 5.34 करोड़ इक्विटी शेयर जारी हुए हैं।