SBI Funds Management IPO: एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट ने प्री-आईपीओ प्लेसमेंट में 30 इनवेस्टर्स से जुटाए 1655 करोड़ रुपये

SBI Funds Management IPO: एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के शेयर खरीदने वालों में कई बड़े इनवेस्टर्स हैं। इनमें 3पी इंडिया इक्विटी फंड I, मालाबार इंडिया फंड, टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस और आनंद राठी ग्लोबल फाइनेंस शामिल हैं

अपडेटेड Jul 10, 2026 पर 12:49 PM
एंकर इनवेस्टर्स के लिए यह इश्यू 13 जुलाई को खुलेगा। बाकी निवेशकों के लिए यह आईपीओ 14 जुलाई को खुलेगा।

SBI Funds Management IPO: एसबीआई फंड मैनेजमेंट ने आईपीओ से पहले 30 इनवेस्टर्स से 1,655 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। कंपनी का आईपीओ 14 जुलाई को आ रहा है। कंपनी आईपीओ से 11,692 करोड़ रुपये जुटाएगी। यह देश के बड़े आईपीओ में से एक होगा। एसबीआई फंड मैनेजमेंट एक एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) है। यह देश की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी है। यह देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की सब्सिडियरी है।

प्रति शेयर 574 रुपये के भाव पर शेयरों की बिक्री

SBI ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है कि उसने 9 जुलाई को शेयर पर्चेज एग्रीमेंट्स किए हैं। इसके तहत वह एसबीआईआ फंड्स मैनेजमेंट के 2,88,32,748 शेयर बेचेगा। यह आईपीओ से पहले एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट की इक्विटी कैपिटल का 1.42 फीसदी है। शेयरों की बिक्री प्रति शेयर 574 रुपये के प्राइस पर हुई है। इस ट्रांजेक्शन के 10 जुलाई तक पूरा हो जाने की उम्मीद है।


शेयर खरीदने वालों में ये इनवेस्टर्स शामिल

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के शेयर खरीदने वालों में कई बड़े इनवेस्टर्स हैं। इनमें 3पी इंडिया इक्विटी फंड I, मालाबार इंडिया फंड, टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस और आनंद राठी ग्लोबल फाइनेंस शामिल हैं। इन इनवेस्टर्स ने एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के आईपीओ के लिए तय प्राइस बैंड के ऊपरी लेवल पर शेयर खरीदे हैं।

आईपीओ के लिए 545-574 रुपये प्राइस बैंड तय

आईपीओ के लिए एसबीआई फंड मैनेजमेंट ने 545-574 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा। यह इस साल का सबसे बड़ा आईपीओ है। कंपनी इस इश्यू के तहत 20 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचेगी। वह कोई नया शेयर इश्यू नहीं करेगी। इस वजह से उसकी जेब में इस आईपीओ के जरिए कोई पैसा नहीं आएगा। कुछ पुराने शेयरहोल्डर्स एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के शेयर बेच रहे है।

कम से कम 26 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी

रिटेल इनवेस्टर्स को इस आईपीओ में कम से कम 26 शेयरों (एक लॉट) के लिए बोली लगानी होगी। इसका मतलब है कि उन्हें कम से कम 14,924 रुपये (प्राइस बैंड के ऊपरी लेवल पर) निवेश करने होंगे। इनवेस्टर्स एक से ज्यादा लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं। इस इश्यू का आधा हिस्सा क्वालिफायड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। 35 फीसदी हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।

यह भी पढ़ें: SBI के इस IPO ने खुलने से पहले ही मचाई हलचल! ग्रे मार्केट से आए चौंकाने वाले संकेत, जानें सभी जरूरी डिटेल्स

रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 14 जुलाई को खुलेगा इश्यू

एंकर इनवेस्टर्स के लिए यह इश्यू 13 जुलाई को खुलेगा। बाकी निवेशकों के लिए यह आईपीओ 14 जुलाई को खुलेगा। इसमें 16 जुलाई तक बोली लगाई जा सकती है।17 जुलाई तक शेयरों का ऐलॉटमेंट हो जाने की उम्मीद है। कंपनी के शेयर स्टॉक एक्सटेंज में 21 जुलाई को लिस्ट हो सकते है। शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली यह SBI की तीसरी सब्सिडियरी है। इससे पहले एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और एसबीआई कार्ड्स के शेयर स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हो चुके हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।