SBI MF IPO की लिस्टिंग के लिए 7 इनवेस्टमेंट बैंकों के नाम तय, 1 अरब डॉलर जुटाने की है योजना

यदि SBI Mutual Fund की लिस्टिंग की योजनाएं सफल रहती हैं तो यह दलाल स्ट्रीट पर आगाज करने वाला पांच घरेलू Mutual Fund होगा

अपडेटेड Feb 16, 2022 पर 8:33 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SBI ने दिसंबर, 2021 में SBI MF की लिस्टिंग की योजना का किया था ऐलान

SBI MF IPO : मेगा IPO के लॉन्च और 1 अरब डॉलर तक की पूंजी जुटाने की तैयारियों में लगे भारत के सबसे बड़े म्यूचुअल फंड हाउस एसबीआई म्यूचुअल फंड ने इस काम के लिए सात इनवेस्टमेंट बैंकों के एक सिंडीकेट को चुना है। मनीकंट्रोल को कई सूत्रों के हवाले से यह जानकारी प्राप्त हुई है। SBI Mutual Fund का दिसंबर, 2021 तक औसत असेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) मासिक रूप से 6.2 लाख करोड़ रुपये रहा है।

जनवरी में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स (equity mutual funds) में 14,887 करोड़ रुपये का मजबूत इनफ्लो दर्ज किया गया था, जिसमें इस महीने के लिए सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लांस (SIP) की तरफ से म्यूचुअल फंड्स में किया गया 11,517 करोड़ रुपये का योगदान शामिल है।

शेयरों की सेकेंडरी सेल हो सकता है प्रस्तावित IPO


एक सूत्र ने बताया, “एसबीआई (SBI), एसबीआई एमएफ को अपना एक नगीना मानती है और लिस्टिंग के जरिये उसकी वैल्यू अनलॉक करने पर विचार कर रही है। प्रस्तावित IPO पूरी तरह शेयरों की सेकेंडरी सेल हो सकता है, जिसमें एसबीआई (SBI) अपनी 6 फीसदी और अमुंडी (Amundi) 4 फीसदी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है।” एसबीआई एमएफ, एसबीआई और फ्रांस की अग्रणी बीमा कंपनी अमुंडी असेट मैनेजमेंट (Amundi Asset Management) का एक ज्वाइंट वेंचर है।

Vedant Fashions IPO: मान्यवर के शेयरों की लिस्टिंग आज, इश्यू प्राइस से नीचे लिस्टिंग होने के चांस

एसबीआई कार्ड्स के IPO से जुटाए थे 10,354 करोड़ रुपये

यदि SBI Mutual Fund की लिस्टिंग की योजनाएं सफल रहती हैं तो यह दलाल स्ट्रीट पर आगाज करने वाला पांच घरेलू Mutual Fund होगा। इससे पहले एचडीएफसी असेट मैनेजमेंट, यूटीआई असेट मैनेजमेंट कंपनी, निप्पॉन लाइफ इंडिया असेट मैनेजमेंट ऐंड आदित्या बिड़ला सन लाइफ एएमसी की लिस्टिंग हो चुकी है। एसबीआई ने इससे पहले मार्च, 2020 में एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज की लिस्टिंग कराई थी। इस लिस्टिंग कोविड-19 महामारी के आने से ठीक पहले हुई थी और इसके जरिये लगभग 10,354 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।

SBI MF ने लॉन्च की मल्टी-कैप स्कीम, क्या आपको इन्वेस्ट करना चाहिए?

इन 7 इनवेस्टमेंट बैंकों के नाम फाइनल

SBI Mutual Fund की लिस्टिंग की योजनाओं की जानकारी रखने वाले एक अन्य सूत्र ने कहा, “अभी तक IPO के जरिये 1 अरब डॉलर तक जुटाने की योजना है, हालांकि अभी तक अंतिम फैसला नहीं लिया गया है और बाद के चरण में साइज अलग हो सकता है। कंपनी ने IPO के लिए इनवेस्टमेंट बैंकों बोफा सिक्योरिटीज, सिटी, एचएसबीसी सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल, कोटक महिंद्रा कैपिटल, एसबीआई कैपिटल और बीएनपी पारिबा का चयन किया है।”

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।