Vedant Fashions IPO: मान्यवर के शेयरों की लिस्टिंग आज, इश्यू प्राइस से नीचे लिस्टिंग होने के चांस

Vedant Fashions IPO: बाजार के जानकारों के मुताबिक, Vedant Fashions के शेयरों की लिस्टिंग इश्यू प्राइस पर या डिस्काउंट पर लिस्ट हो सकते हैं

अपडेटेड Feb 16, 2022 पर 10:17 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मान्यवर ब्रांड की प्रमोटर कंपनी Vedant Fashions का इश्यू 4 फरवरी को खुला और 8 फरवरी को बंद हुआ था

Vedant Fashions IPO: मान्यवर ब्रांड से पारंपरिक परिधान बेचने वाली कंपनी Vedant Fashions के शेयरों की लिस्टिंग आज होने वाली है। बाजार के जानकारों का मानना है कि Vedant Fashions के शेयरों की लिस्टिंग कमजोर रह सकती है। कंपनी के इश्यू को निवेशकों की कमजोर प्रतिक्रिया मिली थी जिसकी वजह से इसके शेयरों की लिस्टिंग कमजोर रहने के चांस हैं।

Vedant Fashions का IPO पूरी तरह ऑफर-फॉर-सेल (OFS) था। यानी IPO से जुटाया गया फंड कंपनी को नहीं मिलेगा बल्कि सारा पैसा प्रमोटरों और शेयरहोल्डरों के पास जाएगा। इसके अलावा कंपनी के वैल्यूएशन को भी कई एक्सपर्ट अधिक बता रहे हैं, जिनका असर लिस्टिंग प्राइस पर नजर आ सकता है। बाजार के जानकारों के मुताबिक, Vedant Fashions के शेयरों की लिस्टिंग इश्यू प्राइस पर या डिस्काउंट पर लिस्ट हो सकते हैं। Vedant Fashions का इश्यू प्राइस 866 रुपए है।

वेदांत फैशंस पुरुषों के लिए इंडियन वेंडिंग और एथनिक वियर बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है। इसका इश्यू 4 फरवरी को खुला और 8 फरवरी को बंद हुआ था। कंपनी का इश्यू 2.57 गुना सब्सक्राइब हुआ था। हालांकि रिटेल निवेशकों ने वेदांत फैशंस के IPO में कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखाई और उनके लिए आरक्षित हिस्से में सिर्फ 31 फीसदी ही बोली पाई। वहीं क्वाइलिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा सबसे ज्यादा 7.49 गुना भरा, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के हिस्से में 1.07 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।


LIC IPO:जानिए क्या LIC का स्टॉक पोर्टफोलिया दुनियाभर में होने वाले ब्याज दरों में बढ़ोतरी का कर पाएगा सामना?

स्वास्तिका इनवेस्टमार्ट के सीनियर एनालिस्ट आयुष अग्रवाल ने बताया, "कोरोना महामारी के दौरान कंपनी के वित्तीय आंकड़े बुरी तरह प्रभावित हुए, लेकिन वित्त वर्ष 2022 की पहली छमाही में यह फिर से सामान्य स्तर पर लौट आए। वित्त वर्ष 2021 की अर्निंग के आधार पर इस इश्यू का वैल्यू इसकी P/E का 161 गुना और प्राइस टू बुक वैल्यू के 24.42 गुना पर है, जो थोड़ा महंगा लग रहा है।"

ग्रे मार्केट में भी वेदांत फैशंस के शेयर अपने इश्यू प्राइस के बराबर ही ट्रेड कर रहे थे। अग्रवाल ने बताया, "ग्लोबल लेवर पर जारी अस्थिरता का असर भारतीय शेयर मार्केट पर भी जारी रहने की उम्मीद है। ऐसे में इस शेयर के अपने इश्यू प्राइस से नीचे लिस्ट होने की उम्मीद है।" हेम सिक्योरिटीज की सीनियर रिसर्च एनालिस्ट आस्था जैन ने भी इस इश्यू के फ्लैट या कुछ फीसदी के डिस्काउंट पर लिस्ट होने की उम्मीद जताई है।

वेदांत फैशंस के पास 'मान्यवर (Manyavar)' और 'मोहे (Mohey)' जैसे कपड़ों के बड़े लोकप्रिय ब्रांड हैं, जिनकी देश भर में उपस्थिति है। कंपनी के दूसरे अहम ब्रांड्स में मंथन, त्वमेव और मेबाज है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।