Sedemac Mechatronics IPO: कब होगा अलॉटमेंट और लिस्टिंग? लेटेस्ट GMP के साथ जानिए स्टेटस चेक करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Sedemac Mechatronics IPO Allotment: 2007 में शुरू हुई Sedemac Mechatronics पावरट्रेन कंट्रोल सॉल्यूशंस और ऑटो पार्ट्स क्षेत्र की एक मजबूत खिलाड़ी है। इसके क्लाइंट्स में TVS और बजाज ऑटो जैसे बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि, वैश्विक अनिश्चितता के कारण फिलहाल सेकेंडरी मार्केट में इस स्टॉक को लेकर थोड़ा ठंडा रुख देखा जा रहा है

अपडेटेड Mar 08, 2026 पर 4:09 PM
Story continues below Advertisement
₹1,087.45 करोड़ के इस आईपीओ में अलग-अलग श्रेणियों का रिस्पांस मिला-जुला रहा

Sedemac Mechatronics IPO Allotment: पुणे बेस्ड ऑटो कंपोनेंट निर्माता कंपनी Sedemac Mechatronics का आईपीओ 6 मार्च को बंद हो चुका है। बाजार में उतार-चढ़ाव और मिडिल ईस्ट संकट के बीच, इस इश्यू को आखिरी दिन तक कुल 2.68 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। अब निवेशकों की नजर इसके अलॉटमेंट पर है, जो 9 मार्च फाइनल होने की उम्मीद है। आइए आपको बताते हैं स्टेटस चेक करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस और लेटेस्ट GMP।

2007 में शुरू हुई Sedemac Mechatronics पावरट्रेन कंट्रोल सॉल्यूशंस और ऑटो पार्ट्स क्षेत्र की एक मजबूत खिलाड़ी है। इसके क्लाइंट्स में TVS और बजाज ऑटो जैसे बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि, वैश्विक अनिश्चितता के कारण फिलहाल सेकेंडरी मार्केट में इस स्टॉक को लेकर थोड़ा ठंडा रुख देखा जा रहा है।

कैसा रहा सब्सक्रिप्शन?


₹1,087.45 करोड़ के इस आईपीओ में अलग-अलग श्रेणियों का रिस्पांस मिला-जुला रहा:

रिटेल निवेशक: आम निवेशकों ने काफी सावधानी बरती और यह हिस्सा केवल 0.20 गुना ही भर पाया।

गैर-संस्थागत निवेशक(NII): यह हिस्सा भी केवल 0.77 गुना सब्सक्राइब हुआ।

संस्थागत खरीदार(QIB): इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा उत्साह दिखा और यह 8.46 गुना सब्सक्राइब हुआ।

कर्मचारी: कंपनी के कर्मचारियों ने अच्छा भरोसा जताया और उनका कोटा 2.95 गुना भरा।

महत्वपूर्ण तारीखें

  • अलॉटमेंट फाइनल: 9 मार्च
  • रिफंड और डीमैट क्रेडिट: 10 मार्च
  • लिस्टिंग डेट: 11 मार्च को BSE और NSE पर

अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे चेक करें

आप इन तीन आसान तरीकों से अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं:

1. BSE की वेबसाइट पर:

  • BSE Allotment Page पर जाएं।
  • 'Issue Type' में Equity चुनें।
  • 'Issue Name' में SEDEMAC Mechatronics IPO सिलेक्ट करें।
  • अपना Application Number या PAN दर्ज करें।
  • कैप्चा भरकर 'Search' पर क्लिक करें।

2. NSE की वेबसाइट पर:

  • NSE IPO Page पर जाएं।
  • 'Equity & SME IPO' विकल्प चुनें।
  • कंपनी का नाम सिलेक्ट करें और PAN/Application No. डालकर 'Submit' करें।

3. रजिस्ट्रार (MUFG Intime India) की वेबसाइट पर:

  • MUFG Intime Page पर जाएं।
  • ड्रॉपडाउन से SEDEMAC Mechatronics चुनें।
  • अपना PAN, एप्लीकेशन नंबर या DP ID दर्ज करें और 'Submit' पर क्लिक करें।

लेटेस्ट GMP से क्या है लिस्टिंग के संकेत?

ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के रुझान निवेशकों के लिए थोड़े चिंताजनक हैं। 'Investorgain' के मुताबिक, फिलहाल इसका GMP ₹-10 (माइनस 10) चल रहा है। यानी Sedemac Mechatronics के शेयर ₹1,352 के ऊपरी प्राइस बैंड के मुकाबले शेयर ₹1,342 पर लिस्ट हो सकता है। इसका मतलब है कि निवेशकों को प्रति शेयर लगभग 1% का घाटा उठाना पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।