Sedemac Mechatronics IPO: दूसरे दिन निवेशकों से मिल रहा मिलाजुला रिस्पांस, QIBs दिखा रहे सबसे ज्यादा दिलचस्पी

Sedemac Mechatronics IPO: इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹1,287 से ₹1,352 है। पब्लिक के लिए खुलने से पहले ही कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹326 करोड़ जुटा लिए हैं। निवेशक 6 मार्च तक इसमें बोली लगा सकते हैं

अपडेटेड Mar 05, 2026 पर 4:19 PM
Story continues below Advertisement
₹1,087 करोड़ का यह पब्लिक इश्यू 6 मार्च को बंद होगा

Sedemac Mechatronics IPO: पुणे बेस्ड ऑटो पार्ट्स निर्माता कंपनी Sedemac Mechatronics का आईपीओ निवेश के लिए खुला हुआ है। इस को निवेशकों से मिलाजुला रिस्पांस देखने को मिला है। आज बोली लगाने के दूसरे दिन यह इश्यू कुल 32 प्रतिशत सब्सक्राइब हो चुका है। ₹1,087 करोड़ का यह पब्लिक इश्यू 6 मार्च को बंद होगा।

सब्सक्रिप्शन का ताजा हाल

NSE के आंकड़ों के मुताबिक, अलग-अलग कैटेगरी में निवेशकों का रिस्पांस इस प्रकार है:


संस्थागत खरीदार(QIB): इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा उत्साह देखा जा रहा है, जो अब तक 92 प्रतिशत भर चुका है।

रिटेल निवेशक: आम निवेशकों का हिस्सा अभी तक 5 प्रतिशत सब्सक्राइब हुआ है।

गैर-संस्थागत निवेशक (NII): इस कैटेगरी में 6 प्रतिशत बोलियां मिली हैं।

IPO से जुड़ी पूरी जानकारी

प्राइस बैंड: कंपनी ने शेयरों की कीमत ₹1,287 से ₹1,352 के बीच तय की है।

 

अलॉटमेंट: 9 मार्च को

लिस्टिंग: 11 मार्च को

एंकर निवेशक: पब्लिक के लिए खुलने से पहले ही कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹326 करोड़ जुटा लिए हैं।

वैल्यूएशन: ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी की कुल वैल्यू लगभग ₹6,000 करोड़ आंकी गई है।

क्या काम करती है कंपनी?

Sedemac Mechatronics एक पुणे स्थित कंपनी है। यह पावरट्रेन कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट (ECU) बनाने का काम करती है। कंपनी भारत के साथ-साथ अमेरिका और यूरोप के बाजारों में भी अपने उत्पाद सप्लाई करती है। यह मुख्य रूप से दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए 'सेंसर-लेस इंटीग्रेशन स्टार्टर जेनरेटर' विकसित और डिजाइन करती है। इसके प्रमुख ग्राहकों में TVS Motor, Bajaj Auto, Kirloskar Oil Engines, और Briggs & Stratton जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।