Seshaasai Tech IPO: दूसरे दिन 3 गुना से ज्यादा हुआ सब्सक्राइब, कंपनी की सेहत जानिए कितना है लेटेस्ट GMP?

Seshaasai Tech IPO: यह आईपीओ 23 सितंबर को खुला था और 25 सितंबर को बंद होगा। कंपनी ने प्रति शेयर ₹402-423 का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशकों के लिए शेयर अलॉटमेंट 26 सितंबर तक होने की उम्मीद है, जबकि लिस्टिंग 30 सितंबर को होगी

अपडेटेड Sep 24, 2025 पर 5:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रिटेल निवेशकों का हिस्सा 2.71 गुना सब्सक्राइब हो चुका है

Seshaasai Tech IPO: पेमेंट्स सॉल्यूशंस प्रदान करने वाली कंपनी Seshaasai Tech का IPO कद दूसरे दिन भी निवेशकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला है। 24 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे तक, इस आईपीओ को 1.42 करोड़ शेयरों के मुकाबले 3.94 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, यानी 2.87 गुना सब्सक्रिप्शन हो चुका है। रिटेल निवेशकों (RIIs) का हिस्सा 2.71 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों (NIIs) के हिस्से को 5.45 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इससे पहले सोमवार को, कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹243 करोड़ से अधिक जुटाए थे।

यह आईपीओ 23 सितंबर को खुला था और 25 सितंबर को बंद होगा। कंपनी ने प्रति शेयर ₹402-423 का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशकों के लिए शेयर अलॉटमेंट 26 सितंबर तक होने की उम्मीद है, जबकि लिस्टिंग 30 सितंबर को होगी।

अब कंपनी के बारे में जानिए


शेषसाई टेक्नोलॉजीज एक टेक्नोलॉजी-ड्रिवन मल्टी-लोकेशन सॉल्यूशंस प्रदाता है, जो पेमेंट्स, कम्युनिकेशन और फुलफिलमेंट सॉल्यूशंस प्रदान करती है। कंपनी डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, प्रीपेड कार्ड और चेक्स जैसे इंस्ट्रूमेंट्स बनाती है और ग्राहक डेटा को सुरक्षित रूप से उनमें एम्बेड करके अंतिम ग्राहकों तक भेजती है। वित्तीय वर्ष 2025 में कंपनी का राजस्व ₹1,463.15 करोड़ और कर के बाद लाभ(PAT) ₹222.32 करोड़ रहा।

आईपीओ से मिलने वाले फंड का उपयोग शेषसाई टेक्नोलॉजीज अपनी विस्तार योजनाओं के लिए करेगी। ₹198 करोड़ की राशि मौजूदा विनिर्माण इकाइयों के विस्तार के लिए, ₹300 करोड़ का उपयोग कर्ज चुकाने के लिए और शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

ग्रे मार्केट प्रीमियम में आया उछाल

ग्रे मार्केट की गतिविधियों पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म्स के अनुसार, शेषासाई टेक के शेयर अनलिस्टेड मार्केट में 13% के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर कारोबार कर रहे हैं। इन्वेस्टोरगेन के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के शेयरों का जीएमपी ₹55 है, जो लिस्टिंग पर 13% के संभावित मुनाफे का संकेत दे रहा है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।