Shadowfax IPO: नोर्गेस बैंक, एचएसबीसी और निप्पॉन इंडिया एमएफ जैसे दिग्गज निवेशकों ने बतौर एंकर इनवेस्टर निवेश किया

Shadowfax Technologies का आईपीओ एंकर इनवेस्टर्स के लिए 19 जनवरी को खुला था। बाकी निवेशकों के लिए यह आईपीओ 20 जनवरी को खुलेगा। इसमें 22 जनवरी तक निवेश किया जा सकता है। कंपनी ने शेयरों का प्राइस बैंड 118 से 124 रुपये है

अपडेटेड Jan 19, 2026 पर 9:17 PM
Story continues below Advertisement
बतौर एंकर इनवेस्टर्स निवेश करने वाले घरेलू संस्थागत निवेशकों में ICICI Prudential, LIC और कोटक लाइफ इंश्योरेंस शामिल थे।

शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज की 850 करोड़ रुपये के एंकर बुक ऐलोकेशन में कई बड़े इनवेसस्टर्स ने दिलचस्पी दिखाई है। 19 जनवरी को नोर्गेस बैंक और एचएसबीसी जैसे विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बतौर एंकर इनवेस्टर्स शैडोफैक्स टेक में निवेश किया। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी।

Shadowfax Technologies का आईपीओ एंकर इनवेस्टर्स के लिए 19 जनवरी को खुला था। बाकी निवेशकों के लिए यह आईपीओ 20 जनवरी को खुलेगा। इसमें 22 जनवरी तक निवेश किया जा सकता है। कंपनी ने शेयरों का प्राइस बैंड 118 से 124 रुपये है। सूत्रों ने बताया कि इस इश्यू में घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी अच्छी दिलचस्पी दिखाई।

इस कंपनी में बतौर एंकर इनवेस्टर्स निवेश करने वाले घरेलू संस्थागत निवेशकों में ICICI Prudential, LIC और कोटक लाइफ इंश्योरेंस शामिल थे। म्यूचुअल फंडों में आईप्रू एमएफ, निप्पॉन इंडिया एमएफ और मोतीलाल ओसवाल ने निवेश किया। सूत्रों ने बताया कि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने एंकर बुक में भारी निवेश किया। एंकर बुक का ज्यादातर हिस्सा उन्होंने सब्सक्राइब किया। सभी एंकर इनवेस्टर्स ने प्राइस बैंड के ऊपरी लेवल पर निवेश किया।


इस बारें कमेंट के लिए शैडोफैक्स के प्रवक्ता से तुरंत संपर्क नहीं हो सका। कंपनी आईपीओ में 1000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करने वाली है। ओएफएस के जरिए 907.2 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जाएंगे। वॉलमार्ट की फ्लिपकार्ट इंटरनेट, एट रोड्स इनवेस्टमेंट्स मॉरीशस, टीपीजी के न्यूक्वेस्ट एशिया फंड जैसे शेयरहोल्डर्स आईपीओ में ओएफएस के तहत अपने शेयर बेचेंगे।

मनीकंट्रोल ने 15 जनवरी को बताया था कि कुणाल बहल और रोहित बंसल को शैडोफैक्स में अपने शुरुआती निवेश पर 158 गुना मुनाफा होने जा रहा है। दोनों ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील और टाइटन कैपिटल के को-फाउंडर्स हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।