Shadowfax Technologies IPO: ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स डिलीवरी की बड़ी कंपनी Shadowfax Technologies का आईपीओ आज, 20 जनवरी से खुल गया है। कंपनी इस इश्यू के जरिए ₹1,907 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। पहले दिन के शुरुआती घंटों में निवेशकों, खासकर रिटेल सेगमेंट की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। दोपहर 2:40 बजे तक यह आईपीओ 40% सब्सक्राइब हो चुका है।
अब तक सब्सक्रिप्शन स्टेटस
आईपीओ की महत्वपूर्ण डिटेल्स
महत्वपूर्ण तारीख: 20 जनवरी से 22 जनवरी तक सब्सक्राइब किया जा सकता है।
प्राइस बैंड: ₹118 से ₹124 प्रति शेयर।
लॉट साइज: न्यूनतम 120 शेयर के लिए बोली लगाई जा सकती है जिसके लिए ₹14,880 निवेश करना होगा।
इश्यू का साइज: ₹1,000 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹907 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS)।
निवेश करें या नहीं? क्या है एक्सपर्ट की राय
अधिकांश ब्रोकरेज हाउस ने Shadowfax के आईपीओ को 'लॉन्ग टर्म' निवेश के लिए सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। हालांकि अगर आप सिर्फ लिस्टिंग गेन की तलाश में हैं, तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। बता दें कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में घाटे से उबरकर मुनाफा कमाना शुरू कर दिया है। 'एसेट-लाइट' मॉडल और फ्लिपकार्ट-मीशो जैसे बड़े क्लाइंट्स इसकी मजबूती हैं। लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में 'डेल्हीवरी' और 'ब्लू डार्ट' जैसे बड़े खिलाड़ियों से इसकी कड़ी प्रतिस्पर्धा है। साथ ही मुनाफे का मार्जिन अभी भी बहुत कम है, जिसे देखते हुए एक्सपर्ट्स ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
ग्रे मार्केट प्रीमियम से क्या है संकेत
मार्केट जानकारों के मुताबिक, Shadowfax का GMP फिलहाल ₹6 से ₹10 के बीच चल रहा है। ऊपरी प्राइस बैंड ₹124 के मुकाबले शेयर ₹130-₹134 पर लिस्ट हो सकता है। यह लगभग 5% से 8% के मध्यम लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है। हालांकि, पिछले हफ्ते के मुकाबले GMP में थोड़ी गिरावट देखी गई है।