4 दिसंबर को खुलेगा Sheetal Universal IPO, ₹23.80 करोड़ जुटाने की होगी कोशिश; कितना है प्राइस बैंड

साल 2015 में शुरू हुई शीतल यूनिवर्सल, राजकोट की कंपनी है और मूंगफली, तिल, मसाले और अनाज जैसे कृषि प्रोडक्ट्स की सोर्सिंग, प्रोसेसिंग और सप्लाई करती है। इस पब्लिक इश्यू से मिले पैसों का इस्तेमाल पूंजीगत व्यय, वर्किंग कैपिटल जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। शीतल यूनिवर्सल के शेयरों की लिस्टिंग, एनएसई इमर्ज पर 11 दिसंबर को हो सकती है

अपडेटेड Dec 02, 2023 पर 3:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शीतल यूनिवर्सल के इश्यू में ऑफर-फॉर-सेल (OFS) नहीं होगा।

एग्रीकल्चरल कमोडिटी की सप्लायर शीतल यूनिवर्सल लिमिटेड (Sheetal Universal Limited) का IPO 4 दिसंबर को खुलने जा रहा है। यह एक SME IPO है, जिसका प्राइस बैंड 70 रुपये प्रति शेयर पर फिक्स है। निवेशकों के पास बोली लगाने के लिए 6 दिसंबर तक का मौका रहेगा। साल 2015 में शुरू हुई शीतल यूनिवर्सल, राजकोट की कंपनी है और मूंगफली, तिल, मसाले और अनाज जैसे कृषि प्रोडक्ट्स की सोर्सिंग, प्रोसेसिंग और सप्लाई करती है। कंपनी के आईपीओ का साइज 23.80 करोड़ रुपये है। यह एक पूरी तरह से फ्रेश इश्यू होगा, जिसमें 34 लाख इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इश्यू में ऑफर-फॉर-सेल (OFS) नहीं होगा।

निवेशक 2000 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे। आईपीओ में 50% शेयर खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व हैं, जबकि शेष 50% अन्य निवेशकों के लिए हैं। आईपीओ के लिए बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड, बुक रनिंग लीड मैनेजर है। वहीं बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार है।

​कब हो सकती है लिस्टिंग


आईपीओ क्लोज होने के बाद शीतल यूनिवर्सल के शेयरों की लिस्टिंग, एनएसई इमर्ज पर 11 दिसंबर को हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर आईपीओ प्राइस से 7 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।

Swashthik Plascon IPO : शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का ये है तरीका, जानिए ग्रे मार्केट का हाल

IPO के पैसों का कहां करेगी इस्तेमाल

इस पब्लिक इश्यू से मिले पैसों का इस्तेमाल पूंजीगत व्यय, वर्किंग कैपिटल जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी की योजना प्रोटीन पाउडर और कोल्ड प्रेस एक्सट्रैक्ट ऑयल जैसे नए प्रोडक्ट्स में उतरने, डिफैटेड प्रोटीन पाउडर के लिए नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने और कच्ची मूंगफली, बादाम, काजू और बीजों से कोल्ड प्रेस ऑयल निकालना शुरू करने की भी है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।