Hexaware Tech IPO Subscription 3rd Day: एआई से जुड़ी आईटी सर्विसेज मुहैया कराने वाली हेग्जावेयर टेक का आईपीओ में खुदरा निवेशकों और एंप्लॉयीज के लिए आरक्षित हिस्सा आखिरी तक पूरा नहीं भर पाया। ₹8,750.00 करोड़ के इस आईपीओ में सिर्फ क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा ही पूरा भर पाया है। अब ग्रे मार्केट में बात करें तो ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम जीरो हो चुका है जबकि इश्यू खुलने से पहले आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से इसकी GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) 19 रुपये यानी 2.68 फीसदी पर थी। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी की कारोबारी सेहत के हिसाब से आईपीओ में निवेश से जुड़े फैसले लेने चाहिए।
क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB)- 9.09 गुना
Hexaware Tech IPO की डिटेल्स
हेग्जावेयर टेक के ₹8,750.00 करोड़ के आईपीओ में ₹674-₹708 के प्राइस बैंड और 21 शेयरों के लॉट में पैसे लगाना था। एंप्लॉयीज को हर शेयर पर 67 रुपये का डिस्काउंट मिला। इश्यू का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 35 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 17 फरवरी को फाइनल होगा। फिर BSE और NSE पर 19 फरवरी को एंट्री होगी। इश्यू का रजिस्ट्रार केफिन टेक है। इस आईपीओ के तहत कोई नया शेयर नहीं जारी होगा बल्कि ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले 12,35,87,570 शेयरों की बिक्री होगी।
Hexaware Tech के बारे में
वर्ष 1992 में हेग्जावेयर टेक एआई से जुड़ी सर्विसेज ऑफर करती है। इसके चेन्नई, पुणे, बेंगलुरु और नोएडा इत्यादि और श्रीलंका में अहम ऑफशोर डिलीवरी सेंटर्स हैं। कंपनी की योजना टियर-2 सिटीज में विस्तार की है और अहमदाबाद में नए सेंटर्स खोलने की है। सितंबर 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका, यूरोप और एशिया प्रशांत में इसके 39 सेंटर्स और 16 ऑफिस के सात ग्लोबल डिलीवरी प्रेजेंस है।
आईपीओ में पैसे लगाएं या नहीं?
एसबीआई सिक्योरिटीज ने लॉन्ग टर्म के लिए इश्यू में पैसे लगाने की सलाह दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि पियर्स के मुकाबले इसका वैल्यूएशन काफी आकर्षक है। ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में इसका जिक्र किया है कि सितंबर 2024 के आखिरी में इसका कैश बैलेंस 1346 करोड़ रुपये के हेल्दी लेवल पर था। बजाज ब्रोकिंग ने भी लॉन्ग टर्म के लिए इसमें पैसे लगाने की सलाह दी है क्योंकि कॉम्पटीटर्स के मुकाबले यह लगातार आउटपरफॉरमेंस कर रही है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।