Get App

Pyramid Technoplast IPO: प्लास्टिक ड्रम कंपनी में पैसे लगाएं या नहीं? आज खुल गया निवेश का मौका

Pyramid Technoplast IPO: प्लास्टिक ड्रम बनाने वाली दिग्गज कंपनी पिरामिड टेक्नोप्लास्ट (Pyramid Technoplast) का आईपीओ आज खुल चुका है। एंकर निवेशकों से यह 27.55 करोड़ रुपये पहले ही जुटा चुकी है। कंपनी ने 4 एंकर निवेशकों से 166 रुपये के भाव पर 27,54,93,600 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। इश्यू में निवेश को लेकर एक्सपर्ट्स का मिला-जुला रुझान है। वहीं ग्रे मार्केट से मजबूत संकेत मिल रहे हैं

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 18, 2023 पर 1:29 PM
Pyramid Technoplast IPO: प्लास्टिक ड्रम कंपनी में पैसे लगाएं या नहीं? आज खुल गया निवेश का मौका
Pyramid Technoplast IPO: पिरामिड टेक्नोप्लास्ट का ₹153.05 का आईपीओ 22 अगस्त तक खुला रहेगा। इस इश्यू के तहत 151-166 रुपये के प्राइस बैंड में पैसे लगा सकते हैं।

Pyramid Technoplast IPO: प्लास्टिक ड्रम बनाने वाली दिग्गज कंपनी पिरामिड टेक्नोप्लास्ट (Pyramid Technoplast) का आईपीओ आज खुल चुका है। एंकर निवेशकों से यह 27.55 करोड़ रुपये पहले ही जुटा चुकी है। कंपनी ने 4 एंकर निवेशकों से 166 रुपये के भाव पर 27,54,93,600 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। अलग-अलग सेक्टर में इसके ग्राहकों के साथ-साथ इसके विस्तृत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को देखते हुए कुछ एक्सपर्ट इसमें पैसे लगाने की सलाह दे रहे हैं तो कुछ इसके कारोबार की वोलैटिलिटी को देखते हुए सावधानी बरतने को कह रहे हैं।

वहीं ग्रे मार्केट की बात करें तो इसके शेयर इश्यू के प्राइस बैंड के अपर प्राइस से 15 फीसदी से ज्यादा प्रीमियम पर हैं। ग्रे मार्केट में यह 25.50 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फाइनेंशियल्स और फंडामेंटल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए।

एक्सपर्ट्स का मिला-जुला रुझान

ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी के मुताबिक इश्यू के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी की वैल्यू वित्त वर्ष 2023 की कमाई से 16.21 गुना पर है। ब्रोकरेज के मुताबिक यह आईपीओ प्राइस एकदम सही भाव पर है और ऐसे में इसमें लॉन्ग टर्म के लिए पैसे लगा सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ स्टॉक्सबॉक्स ने इसे अवाइड रेटिंग दी है। स्टॉकबॉक्स के मुताबिक हाई कॉम्पटीशन, कम मार्जिन और कारोबार में उतार-चढ़ाव के चलते इसमें निवेश को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। बता दें कि इसके कारोबार में वोलैटिलिटी इसलिए रहती है क्योंकि यह कच्चे तेल और स्टील की कीमतों पर निर्भर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें