Unimech Aerospace IPO: यूनीमेच ऐरोस्पेस के शेयरों की ग्रे मार्केट में स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। आईपीओ खुलने से पहले से लेकर अब तक इसकी जीएमपी 31 फीसदी से अधिक बढ़ चुकी है। इसके 500 करोड़ रुपये के आईपीओ को निवेशकों को भी शानदार रिस्पांस मिला और ओवरऑल यह 42 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है। आईपीओ खुलने से पहले 18 एंकर निवेशकों से इसने 149.55 करोड़ रुपये जुटाए थे। एंकरबुक के तहत 7 घरेलू म्यूचुअल फंड्स की 10 स्कीमों को 79.77 करोड़ रुपये के शेयर ₹785 रुपये के भाव पर जारी हुए थे।
