Get App

Cello World IPO: ₹1900 करोड़ के इश्यू में पैसे लगाएं या नहीं, ब्रोकरेज का ये है रुझान

Cello World IPO: सेलो वर्ल्ड का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है। 1900 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 1 नवंबर तक पैसे लगा सकेंगे। इस आईपीओ के तहत कोई नया शेयर नहीं जारी होगा यानी आईपीओ का पैसा कंपनी को नहीं मिलेगी। इसके वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। आईपीओ में पैसे लगाने से पहले चेक करें ब्रोकरेज का क्या रुझान है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 30, 2023 पर 2:36 PM
Cello World IPO: ₹1900 करोड़ के इश्यू में पैसे लगाएं या नहीं, ब्रोकरेज का ये है रुझान
Cello World IPO के तहत कोई नया शेयर नहीं जारी होगा यानी आईपीओ का पैसा कंपनी को नहीं मिलेगी बल्कि इसके शेयर हिस्सेदारी हल्की कर रहे शेयरहोल्डर्स को मिलेगा।

Cello World IPO: सेलो वर्ल्ड का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है। 1900 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 1 नवंबर तक पैसे लगा सकेंगे। ग्रे मार्केट में इसके शेयरों की स्थिति मजबूत दिख रही है तो ब्रोकरेज भी इस इश्यू में पैसे लगाने की सलाह दे रहे हैं। इस आईपीओ के तहत कोई नया शेयर नहीं जारी होगा यानी आईपीओ का पैसा कंपनी को नहीं मिलेगी बल्कि इसके शेयर हिस्सेदारी हल्की कर रहे शेयरहोल्डर्स को मिलेगा। इसके वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। आईपीओ में पैसे लगाने से पहले चेक करें ब्रोकरेज का क्या रुझान है।

Cello World IPO को लेकर क्या है ब्रोकरेज का रुझान

Swastika Investmart: Subscribe

सेलो वर्ल्ड का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क देश भर में है। इसके वित्तीय नतीजे लगातार बेहतर हो रहे हैं और अब कंपनी आगे भी विस्तार की योजना बना रही है। हालांकि कुछ चिंताएं भी हैं जैसे कि इसका प्रमुख ब्रांड्स के लिए इसका अपना कोई ट्रेडमार्क नहीं है और दूसरा ये कि इसे तगड़ा कॉम्पटीशन झेलना पड़ता है। इसके अलावा यह इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल का है। वैल्यूएशन के हिसाब से यह 47.47x P/E पर है जो फुल्ली प्राइस्ड दिख रहा है। ऐसे में ब्रोकरेज ने इसमें हाई रिस्क वाले निवेशकों को ही लॉन्ग टर्म के लिए निवेश की सलाह दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें