IRM Energy IPO: गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी आईआरएम एनर्जी (IRM Energy) का 545.40 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। इस आईपीओ में 480-505 रुपये के प्राइस बैंड और 29 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। ग्रे मार्केट में बात करें तो आईपीओ के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से यह 67 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए। अधिकतर मार्केट एनालिस्ट्स ने अलग-अलग सेक्टर में इसके ग्राहक, सीएनजी और पीएनजी का बेहतर डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और इसके विस्तार के साथ-साथ पिछले कुछ वित्त वर्षों से मजबूत वित्तीय स्थिति के चलते इसे सब्सक्राइब रेटिंग दी है।
