Shree Ram Twistex IPO: गुजरात बेस्ड Shree Ram Twistex के आईपीओ का आज दूसरा दिन है। बिडिंग के दूसरे दिन इस आईपीओ को निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। दोपहर 2 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, इस इश्यू को अब तक कुल 40 प्रतिशत सब्सक्राइब किया जा चुका है। जहां संस्थागत खरीदार अभी थोड़े धीमे हैं, वहीं रिटेल निवेशकों और गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) की ओर से अच्छा रिस्पांस मिला है। यह आईपीओ कल यानी 25 फरवरी को बंद होगा।
NSE के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी को अब तक 1.06 करोड़ शेयरों के मुकाबले करीब 40 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं:
रिटेल निवेशक (RII): इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा उत्साह है और यह हिस्सा 2.3 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।
गैर-संस्थागत निवेशक (NII): इस हिस्से को अब तक 90 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है।
अंतिम तारीख: यह आईपीओ 25 फरवरी को बंद होगा।
अलॉटमेंट: 26 फरवरी तक फाइनल होने की उम्मीद है।
टेक्सटाइल सेक्टर में है श्री राम ट्विस्टेक्स की धाक
Shree Ram Twistex कपड़ा उद्योग में उच्च गुणवत्ता वाले सूती धागे बनाने के लिए जानी जाती है। कंपनी मुख्य रूप से 'कॉम्पैक्ट रिंग स्पन' और 'कार्डेड यार्न' जैसे धागों की बेहतरीन रेंज तैयार करती है, जिनकी मार्केट में खूब डिमांड है। इनके द्वारा निर्मित धागों का उपयोग डेनिम के कपड़े, स्वेटर, शर्टिंग, मोजे, टेरी टॉवल और होम फर्निशिंग जैसे उत्पादों को बनाने में बड़े स्तर पर किया जाता है। अपनी उत्पाद विविधता और क्वालिटी पर फोकस के कारण कंपनी ने कताई और बुनाई के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान बनाई है, जो इसे टेक्सटाइल मार्केट का एक अहम खिलाड़ी बनाता है।
कितना है लेटेस्ट ग्रे मार्केट प्रीमियम?
अनौपचारिक बाजार यानी ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों को लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स के अनुसार, इसका जीएमपी फिलहाल ₹9 प्रति शेयर चल रहा है। 'Investorgain' के मुताबिक यह लगभग 8.65% और 'IPO Watch' के अनुसार 7.21% के लिस्टिंग गेन का इशारा कर रहा है। यानी इस आईपीओ में बोली लगाने वाले निवेशकों को लिस्टिंग पर अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद नजर आ रही है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।