Shree Ram Twistex IPO: पहले दिन सुस्त शुरुआत, अब तक सिर्फ 7% हुआ सब्सक्राइब; जानें लेटेस्ट GMP के साथ महत्वपूर्ण डिटेल्स

Shree Ram Twistex IPO: ₹95 से ₹104 प्राइस बैंड वाले इस आईपीओ में 25 फरवरी तक बोली लगाई जा सकती है। निवेशकों को कम से कम 144 शेयरों की एक लॉट के लिए बोली लगानी होगी। ऊपरी प्राइस बैंड ₹104 के हिसाब से एक लॉट के लिए न्यूनतम निवेश राशि ₹14,976 है

अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 2:37 PM
Story continues below Advertisement
₹110 करोड़ जुटाने के लक्ष्य के साथ आए इस आईपीओ में निवेशक 25 फरवरी तक बोली लगा सकते हैं

Shree Ram Twistex IPO: गुजरात बेस्ड कंपनी Shree Ram Twistex का आईपीओ 23 फरवरी यानी आज से बोली लगाने के लिए खुल गया है। पहले दिन के शुरुआती घंटों में निवेशकों की प्रतिक्रिया फिलहाल धीमी देखी गई है। NSE के आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर 2 बजे तक यह इश्यू कुल 7 प्रतिशत सब्सक्राइब हुआ है। ₹110 करोड़ जुटाने के लक्ष्य के साथ आए इस आईपीओ में निवेशक 25 फरवरी तक बोली लगा सकते हैं।

सब्सक्रिप्शन के आंकड़े

आईपीओ के पहले दिन अलग-अलग कैटेगरी में निवेशकों का उत्साह कुछ इस प्रकार रहा:


रिटेल निवेशक: इस हिस्से को अब तक सबसे ज्यादा 60 प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया है।

गैर-संस्थागत निवेशक (NII): इस कैटेगरी में अभी केवल 4 प्रतिशत बोलियां प्राप्त हुई हैं।

कुल बोलियां: ऑफर पर मौजूद 1.06 करोड़ शेयरों के मुकाबले अब तक 8.38 लाख शेयरों के लिए आवेदन मिले है।

IPO की टाइमलाइन

प्राइस बैंड: कंपनी ने शेयरों की कीमत ₹95 से ₹104 के बीच तय की है।

अंतिम तारीख: निवेश के लिए यह आईपीओ 25 फरवरी को बंद होगा।

अलॉटमेंट: शेयरों का बंटवारा 26 फरवरी तक फाइनल होने की उम्मीद है।

लिस्टिंग: कंपनी के शेयर 2 मार्च को शेयर बाजार में लिस्ट होंगे।

Shree Ram Twistex के आईपीओ में निवेश करने के लिए निवेशकों को कम से कम 144 शेयरों की एक लॉट के लिए बोली लगानी होगी। ऊपरी प्राइस बैंड ₹104 के हिसाब से एक लॉट के लिए न्यूनतम निवेश राशि ₹14,976 है।

Shree Ram Twistex का टेक्सटाइल इंडस्ट्री में है बड़ा नाम

कंपनी उच्च गुणवत्ता वाले कॉटन यार्न यानी सूती धागे के निर्माण में एक अग्रणी नाम है, जिसमें कॉम्पैक्ट रिंग स्पन और कार्डेड यार्न की विभिन्न किस्में शामिल हैं। इनके बनाए गए धागों का इस्तेमाल कपड़ा उद्योग की कई बड़ी श्रेणियों में किया जाता है। कंपनी के उत्पाद डेनिम, टेरी टॉवल, शर्टिंग, स्वेटर, मोजे, और होम टेक्सटाइल जैसे सामान बनाने के लिए बुनाई और कताई प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। अपनी विविधता और गुणवत्ता के कारण कंपनी का टेक्सटाइल मार्केट में एक मजबूत आधार है।

कितना चल रहा है ग्रे मार्केट प्रीमियम?

ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों को लेकर कुछ खास हलचल नहीं है। अनौपचारिक बाजार को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म्स के अनुसार, इसका GMP फिलहाल ₹5.5 प्रति शेयर चल रहा है। यानी यह लगभग 5% के लिस्टिंग गेन का इशारा दे रहा है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सब्सक्रिप्शन बढ़ने पर इसमें बदलाव हो सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।