श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग का आज से खुला IPO, ₹83 का मिल रहा एक शेयर, क्या आपको लगाना चाहिए पैसा?

Shree Tirupati Balajee Agro Trading IPO: श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज 5 सितंबर से बोली के लिए खुल गया है। यह गाला प्रीसिजन इंजीनियरिंग के आईपीओ के बाद सितंबर महीने में खुलने वाला मेनबोर्ड का दूसरा आईपीओ है। निवेशक 9 सितंबर तक इसके आईपीओ के लिए बोली लगा सकते हैं। इसके एक शेयर के लिए 78-83 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है

अपडेटेड Sep 05, 2024 पर 12:15 PM
Shree Tirupati Balajee Agro Trading का IPO 5 से 9 सितंबर के बीच बोली के लिए खुलेगा

Shree Tirupati Balajee Agro Trading IPO: श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज 5 सितंबर से बोली के लिए खुल गया है। यह गाला प्रीसिजन इंजीनियरिंग के आईपीओ के बाद सितंबर महीने में खुलने वाला मेनबोर्ड का दूसरा आईपीओ है। निवेशक 9 सितंबर तक इसके आईपीओ के लिए बोली लगा सकते हैं। इसके एक शेयर के लिए 78-83 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी अपने आईपीओ से कुल 169.65 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है। इसमें 122.42 रुपये नए शेयरों को जारी कर जुटाया जाएगा। जबकि बाकी 47.23 करोड़ रुपये के शेयर को प्रमोटर बिनोद कुमार अग्रवाल की ओर से बिक्री के लिए रखा जाएगा।

मध्य प्रदेश मुख्यालय वाली कंपनी ने बताया कि वह नए शेयरों की बिक्री से मिली राशि में से 52.27 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपने कर्ज चुकाने में करेगी। इसके अलावा, 24.24 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा, और बाकी राशि का इस्तेमाल दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

कंपनी के बारे में

यह कंपनी फ्लैक्सिबल इंटरमीडियट बल्क कंटेनर (FIBCs) बनाती हैं, जिसका इस्तेमाल केमिकल, एग्रोकेमिकल, फूड माइनिंग, वेस्ट डिस्पोजल, एग्रीकल्चर, लुब्रिकेंट्स और एडिबलय ऑयल सहित कई इंडस्ट्रीज में होता है। इसके पास 5 फैक्ट्रियां हैं औरर इसकी 3 सब्सिडियरीज कंपनी है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार परर 74.1 फीसदी बढ़कर 36.1 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसका रेवेन्यू करीब 13.5 फीसदी बढ़कर 539.7 करोड़ रुपये रहा।


एंकर निवेशकों से जुटाए ₹50.9 करोड़

श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग ने आईपीओ खुलने से एक दिन पहले 4 सितंबर को एंकर निवेशकों से 50.9 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने बताया कि कुल 6 एंकर निवेशकों ने उसके आईपीओ में निवेश किया। NAV कैपिटल इमर्जिंग स्टार फंड, चाणक्य ऑपर्च्युनिटीज फंड I और नेक्स्ट ऑर्बिट ग्रोथ फंड III ने कंपनी में 10-10 करोड़ रुपये का निवेश किया। बाकी निवेशकों में सेंट कैपिटल फंड, स्टेपट्रेड रिवोल्यूशन फंड और एस्ट्रोन कैपिटल वीसीसी-आर्वेन शामिल हैं, जिन्होंने 20.9 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Shree Tirupati Balajee Agro Trading IPO GMP

ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाले ऑब्जर्वर के मुताबिक, श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग के शेयर ग्रे मार्केट में फिलहाल उसके आईपीओ प्राइस से करीब 30 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। यानी ग्रे मार्केट फिलहाल इस शेयर पर करीब 36 फीसदी के लिस्टिंग गेन का अनुमान कर रहा है। बता दें कि ग्रे मार्केट, एक अनऑफिशियल प्लेटफॉर्म है, जहां स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग से पहले शेयरों का कारोबार होता है। इस बात की गारंटी नहीं होती है कि ग्रे मार्केट का अनुमान सही ही साबित हो। इसलिए एक्सपर्ट्स हमेशा निवेशकों ग्रे मार्केट की जगह, कंपनी की वित्तीय सेहत के आधार पर फैसला लेने की सलाह देते हैं।

क्या आपको इस IPO में लगाना चाहिए पैसा?

स्वास्तिका इनवेस्टमार्ट ने लंबी अवधि के लिहाज से इस इश्यू को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी FIBC और इंडस्ट्रियल पैकेजिंग में मार्केट लीडर है। इसकी वित्तीय सेहत अच्छी है और इसने लगातार ग्रोथ का प्रदर्शन किया है। इसके IPO का वैल्यूएशन भी वाजिब लग रहा है। हालांकि इसका डेट-इक्विटी रेशियो काफी हाई है और कैश फ्लो नेगेटिव है, जो एक जोखिम बनाता है। अगर कंपनी कर्ज घटाने पर फोकस करती है, तो लंबी अवधि के निवेशक इसे सावधानी के साथ सब्सक्राइब करने पर विचार कर सकते हैं।

आनंठ राठी रिसर्च ने भी इस इश्यू को लंबी-अवधि के लिहाज से सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने कहा, "कंपनी की मार्केट लीडर वाली स्थिति और कर्ज में कमी की संभावना को देखते हुए, लंबी-अवधि के निवेशक आईपीओ को सब्सक्राइब करने पर विचार कर सकते हैं। लेकिन साथ में कैश फ्लो से जुड़े जोखिमों का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन आवश्यक है।" हालांकि एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस IPO को लेकर न्यूट्रल रुख अपनाया है।

यह भी पढ़ें- Zomato के शेयर में आ सकती है 40% तेजी! जेपी मॉर्गन ने बढ़ाया टारगेट प्राइस, कीमत 7% तक उछली

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।