Shri Ahimsa Naturals IPO आखिरी दिन 63 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ बंद, ATC Energies System IPO 1.61 गुना भरा

Shri Ahimsa Naturals कैफीन एनहाइड्रस, ग्रीन कॉफी बीन और क्रूड कैफीन का अर्क या रस निकालती और इन्हें बनाती है। साथ ही अन्य हर्बल एक्सट्रैक्ट्स का भी ट्रेड करती है। ATC Energies System एफिशिएंट, लो कॉस्ट लीथियम और लीथियम-आयन बैटरी का उत्पादन और सप्लाई करती है

अपडेटेड Mar 27, 2025 पर 6:36 PM
दोनों ही कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 2 अप्रैल को हो सकती है।

आज 27 मार्च को 2 IPO में निवेश का तीसरा और आखिरी दिन रहा। एक IPO था कच्चे कैफीन को प्रोसेस करने वाली कंपनी श्री अहिंसा नेचुरल्स का। वहीं दूसरा था एनर्जी सेक्टर की कंपनी एटीसी एनर्जीज सिस्टम का था। श्री अहिंसा नेचुरल्स के 73.81 करोड़ रुपये के पब्लिक इश्यू को कुल 62.71 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। यह 25 मार्च को खुला था। IPO में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 21.23 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 182.82 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 34.99 गुना भरा। IPO में 50.02 करोड़ रुपये के 42.04 लाख नए शेयर जारी हुए। साथ ही 23.79 करोड़ रुपये के 19.99 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहा। IPO में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 119 रुपये ​प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 था।

ATC Energies System के IPO की बात करें तो 63.76 करोड़ रुपये का यह इश्यू 1.61 गुना भरकर बंद हुआ। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.38 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.81 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 2.49 गुना भरा। यह इश्यू भी 25 मार्च को खुला था। IPO में 51.02 करोड़ रुपये के 43.24 लाख नए शेयर जारी हुए। साथ ही 12.74 करोड़ रुपये के 10.80 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहा। प्राइस बैंड 112-118 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 रहा।

दोनों IPO के लिए अब अलॉटमेंट 28 मार्च 2025 को फाइनल हो सकता है। इसके बाद दोनों ही कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 2 अप्रैल को हो सकती है। Shri Ahimsa Naturals IPO के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर सृजन अल्फा कैपिटल एडवायजर्स Llp है। वहीं रजिस्ट्रार, कैमियो कॉरपोरेट सर्विसेज है। ATC Energies System IPO के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर Indorient Financial Services और रजिस्ट्रार Kfin Technologies है।


Shri Ahimsa Naturals के बारे में

श्री अहिंसा नेचुरल्स लिमिटेड कैफीन एनहाइड्रस, ग्रीन कॉफी बीन और क्रूड कैफीन का अर्क या रस निकालती और इन्हें बनाती है। साथ ही अन्य हर्बल एक्सट्रैक्ट्स का भी ट्रेड करती है। कंपनी के प्रोडक्ट अपने हेल्थ बेनिफिट्स के कारण फूड और बेवरेज, न्यूट्रास्युटिकल्स, कॉस्मेटिक्स और फार्मा इंडस्ट्री में इस्तेमाल होते हैं। कंपनी अपने IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों में से 35 करोड़ रुपये का इस्तेमाल पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी Shri Ahimsa Healthcare Private Limited में निवेश के लिए करेगी ताकि जयपुर के सावड़दा में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाई जा सके। बाकी पैसों का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

Studds Accessories ने फिर बनाया IPO का प्लान, इस बार रहेगा केवल OFS; ड्राफ्ट जमा

ATC Energies System के बारे में

कंपनी एफिशिएंट, लो कॉस्ट लीथियम और लीथियम-आयन बैटरी का उत्पादन और सप्लाई करती है। यह बैंकिंग, ऑटोमोबाइल जैसे उद्योगों और अन्य एंड यूजर्स के लिए इंटीग्रेटेड एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस की पेशकश करती है। कंपनी ने बैंकिंग उद्योग के लिए मिनी बैटरी के उत्पादन से शुरुआत की थी और अब सभी साइज की बैटरी बनाती है। IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल एटीसी एनर्जीज सिस्टम कर्ज चुकाने के लिए, कैपिटल एक्सपेंडिचर की दिशा में, वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।