श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्रा का आईपीओ 10 सितंबर को खुलने जा रहा है। यह मुंबई की कंपनी है, जो कई बड़ी ज्वेलरी कंपनियों के लिए मंगलसूत्र बनाती है। कंपनी अपने आईपीओ में सिर्फ 2.43 करोड़ नए शेयर इश्यू करेगी। एंप्लॉयीज के लिए कंपनी ने 20,000 शेयर रिजर्व किए हैं। इस आईपीओ में इनवेस्टर्स 12 सितंबर तक इनवेस्ट कर सकते हैं। शेयरों का एलॉटमेंट 15 सितंबर तक हो जाएगा। स्टॉक मार्केट्स में शेयर 17 सितंबर तक लिस्ट हो जाने की उम्मीद है।