Shriram Properties IPO: मामूली लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा GMP, जानें विशेषज्ञों की राय

Shriram Properties IPO: श्रीराम प्रॉपर्टीज के शेयर आज ग्रे मार्केट में 15 रुपए के प्रीमियम पर हैं

अपडेटेड Dec 18, 2021 पर 4:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
श्रीराम प्रॉपर्टीज के शेयर आज ग्रे मार्केट में 15 रुपए के प्रीमियम पर हैं

Shriram Properties IPO: श्रीराम प्रॉपर्टीज के शेयर 20 दिसंबर 2021 को NSE और BSE पर लिस्ट होने वाले हैं। निवेशक अभी लिस्टिंग गेन के बारे में गणना करने में व्यस्त हैं, लेकिन लिस्टिंग डेट से पहले, ग्रे मार्केट पब्लिक इश्यू से मामूली लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है। मार्केट ऑब्जर्वर्स के अनुसार, श्रीराम प्रॉपर्टीज के शेयर आज ग्रे मार्केट में 15 रुपए के प्रीमियम पर हैं, जो कि 118 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के अपर प्राइस बैंड से लगभग 10% ज्यादा है।

Shriram Properties IPO GMP

मार्केट ऑब्जर्वर्स ने कहा कि श्रीराम प्रॉपर्टीज का IPO GMP आज 15 रुपए है, जो इसके शुक्रवार के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 18 रुपए से 3 रुपए कम है।


उन्होंने कहा कि पिछले 4 दिनों से श्रीराम प्रॉपर्टीज का IPO ग्रे मार्केट प्राइस 14 रुपए से 20 रुपए के बीच उतार-चढ़ाव में रहा है, जो दिखाता है कि श्रीराम प्रॉपर्टीज के IPO लिस्टिंग डेट यानी 20 दिसंबर 2021 को निवेशकों को लगभग 10 प्रतिशत का मामूली लाभ हो सकता है।

इस GMP का क्या मतलब है?

मार्केट ऑब्जर्वर्स के अनुसार, ग्रे मार्केट प्रीमियम एक अनौपचारिक डेटा है, जो IPO से संभावित लिस्टिंग गेन का अनुमान देता है। जैसा कि श्रीराम प्रॉपर्टीज का IPO GMP आज 15 रुपए है, इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट उम्मीद कर रहा है कि श्रीराम प्रॉपर्टीज के शेयर 133 रुपए (118 रुपए + 15 रुपए) पर खुलेंगे, जो इसके प्राइस बैंड 113 रुपए से 118 रुपए प्रति इक्विटी शेयर से लगभग 10% ज्यादा है।

हालांकि, शेयर बाजार के विशेषज्ञों ने कहा कि GMP IPO से लिस्टिंग गेन का अनुमान लगाने का सही तरीका नहीं है, क्योंकि ग्रे मार्केट डेट पूरी तरह से अनौपचारिक और नॉन-रेगुलेट है। इसमें वे लोग भी शामिल होते हैं, जिनका पब्लिक इश्यू में अपना दांव होता है।

इसलिए, किसी भी निवेशक को कंपनी की बैलेंस शीट को उसकी वित्तीय स्थिति के रूप में देखना चाहिए, जो किसी पब्लिक इश्यू की सफलता या विफलता में सबसे ज्यादा मायने रखती है।

Flipkart अगले साल ला सकती है अपना IPO, भारत की जगह विदेशों में लिस्टिंग की तैयारी

Mint के मुताबिक, श्रीराम प्रॉपर्टीज की वित्तीय स्थिति पर रोशनी डालते हुए, स्वास्तिका इनवेस्टमार्ट लिमिटेड के सीनियर एनालिस्ट आयुष अग्रवाल ने कहा, "मजबूत ब्रांड के बावजूद, कंपनी को COVID-19 के दौरान नुकसान हुआ है, जब रियल एस्टेट और हाउसिंग फलफूल रहे थे। घाटे में चल रही कंपनी का रिटेल पार्ट 10 फीसदी है। IPO 2.09x के P/BV पर आ रहा है, जबकि इंडस्ट्री का औसत 3.69x है, जो मामूली लिस्टिंग गेन दे सकता है।"

श्रीराम प्रॉपर्टीज श्रीराम ग्रुप का एक हिस्सा है और दक्षिण भारत में लीडिंग रेजिडेंशिल रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनियों में से एक है। कंपनी मुख्य रूप से मिड-मार्केट और अफोर्डेबल हाउसिंग सेगमेंट पर फोकस करती है।

कंपनी मिडमार्केट प्रीमियम और लग्जरी हाउसिंग कैटेगरी के साथ-साथ कमर्शियल और ऑफिस स्पेस कैटेगरी में भी मौजूद है। बेंगलुरु और चेन्नई कंपनी के लिए प्रमुख बाजार हैं। कंपनी की ब्रांच कोयंबटूर, विशाखापत्तनम और कोलकाता में भी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।