Shyam Metalics IPO: स्टील कंपनी श्याम मेटालिक्स के इश्यू की बंपर डिमांड रही। आखिरी दिन तक कंपनी का इश्यू 121 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ।
Shyam Metalics IPO: स्टील कंपनी श्याम मेटालिक्स के इश्यू की बंपर डिमांड रही। आखिरी दिन तक कंपनी का इश्यू 121 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ।
16 जून को 5 बजे तक Shyam Metalics का इश्यू 121.42 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 303-306 रुपए था। 306 रुपए के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी को 78,352 करोड़ रुपए की बोलियां मिली हैं।
रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 11.62 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। रिटेल इनवेस्टर्स IPO में 2 लाख रुपए तक का निवेश कर सकते हैं। 2 लाख रुपए से ज्यादा निवेश करने वाले निवेशक नॉन-इंस्टीट्यूशनल कैटेगरी में आएंगे। यह पोर्शन 339.98 गुना भरा है। इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व कैटेगरी में 155.71 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ है।
IPO के इस साइज में एंकर पोर्शन शामिल नहीं है। 11 जून को कंपनी ने अपने एंकर इनवेस्टर्स से 2498 करोड़ रुपए जुटाए थे।
सोना कॉमस्टार
इस IPO की डिमांड कमजोर रही। आखिरी दिन तक यह सिर्फ 2.33 गुना सब्सक्राइब हो पाया। कंपनी इश्यू के जरिए 5,550 करोड़ रुपए जुटाना चाहती थी।
इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 3.46 गुना सब्सक्राइब हुआ है। रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 1.58 गुना सब्सक्राइब हुआ है। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का पोर्शन 0.4 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है।
बुधवार को मुंबई के ग्रे मार्केट में सोना कॉमस्टार अपने इश्यू प्राइस से सिर्फ 4 रुपए ऊपर ट्रेड कर रहा था। जबकि श्याम मेटालिक्स 135 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।