Shyam Metalics IPO: मेटल कंपनी श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी का इश्यू 14 जून को खुला और 16 जून को बंद होगा। एनालिस्ट्स इसके शेयरों में निवेश की सलाह दे रहे है। बाजार के जानकारों के मुताबिक, कंपनी की मजबूत फाइनेंशियल परफॉर्मेंस और बैलेंस शीट, बेहतर कामकाजी क्षमता से लागत में बचत, बेहतर प्रोडक्टिविटी, मैक्रो इकोनॉमी का सपोर्ट, क्षमता विस्तार और ग्रोथ की संभावनाओं को देखते हुए कंपनी का इश्यू निवेश के लिए बेहतर है।
कंपनी 909 करोड़ रुपये जुटाने के लिए यह IPO ला रहा है। मार्केट एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि कंपनी की स्टॉक मार्केट में जोरदार लिस्टिंग होगी। इसकी गवाही ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर्स की भारी डिमांड भी दे रहे हैं। Shyam Metalics के इश्यू का प्राइस बैंड 303-306 रुपए है।
इस IPO के जरिये जुटाये गए 657 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी अपनी और अपनी सहयोगी कंपनी SSPL का कर्ज उतारने में करेगी। इस IPO के लिए Shyam Metalics ने ICICI Securities, एक्सिस कैपिटल (Axis Capital), IIFL Securities, जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) और एसबीआई कैपिटल (SBI Capital) को अपना लीड मैनेजर नियुक्त किया है।
31 दिसंबर 2020 तक Shyam Metalics पर कुल कर्ज (Debt) 381.12 करोड़ रुपये था। जबकि, इसकी सहयोगी कंपनी SSPL पर 398.60 करोड़ रुपये का कर्ज था। यानी कंपनी पर कुल 886.29 करोड़ रुपये का कर्ज है। वित्त वर्ष 2020-21 की दिसबंर तिमाही तक कंपनी का कुल रेवेन्यू 3933.08 करोड़ रुपये था।
कंपनी के पास अभी 3 स्टील मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं जो ओडिशा के संभलपुर और जमुरिया के साथ पश्चिम बंगाल के मंगलपुर में हैं। कंपनी हर साल 57 लाख टन से अधिक स्टील का उत्पादन करती है। इसके अलावा कंपनी के पास 227MW क्षमता वाला पावर प्लांट भी है।
इसके अलावा Shyam Metalics पश्चिम बंगाल के पकुरिया (Pakuria) में एल्युमिनियम फॉयल रॉलिंग मिल (aluminium foil rolling mill) स्थापित कर रही है, जो इस साल के अंत तक ऑपरेशनल होने का उम्मीद है।