Sigachi Industries का आज से खुला IPO, सब्सक्राइब करने से पहले जानिए GMP, प्राइस बैंड सहित बाकी डिटेल

Sigachi Industries के IPO के लिए 3 नवंबर तक बोली लगाई जा सकती है

अपडेटेड Nov 01, 2021 पर 3:31 PM
Story continues below Advertisement

सिगाची इंडस्ट्रीज (Sigachi Industries) लिमिटेड का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज यानी सोमवार 1 नवंबर से खुल गया है। सिगाची इंडस्ट्रीज के अलावा दो और कंपनियों- पॉलिसी बाजार (SJS Enterprises) और SJS एंटरप्राइजेज (SJS Enterprises) का आईपीओ भी आज खुला है। इन कंपनियों के IPO के लिए 3 नवंबर तक बोली लगाई जा सकती है।
 
सिगाची इंडस्ट्रीज के आईपीओ (Sigachi Industries IPO) के लिए 161-163 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। BSE पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, 1 नवंबर को सुबह 11:35 बजे तक, सिगाची इंडस्ट्रीज का आईपीओ 2.80 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका था। इसमें रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को 5.57 गुना अधिक सब्सक्राइब किया गया है।

Multibagger Stock: एक साल में इस शेयर में आया 410% से ज्यादा का उछाल, क्या आपने किया इसमें इनवेस्ट?

अनलिस्टेड शेयर मार्केट के एक जानकार ने बताया, "दलाल स्ट्रीट एक तरफ जहां बड़े स्टार्टअप की शेयर बाजार में एंट्री को लेकर व्यस्त हैं। वहीं उनके साथ कुछ छोटे साइज के आईपीओ भी एंट्री करने को तैयाप है। सिगाची माइक्रोक्रिस्टलाइन सेलुलोज (MCC) बनाने वाली देश की अग्रणी कंपनियों में से एक है। कंपनी के वित्तीय आंकड़े संतोषजनक हैं और उसके रेवेन्यू में पिछले 3 सालों से 22 पर्सेंट की सालाना दर से बढ़ोतरी देखी जा रही है। कंपनी के रेवेन्यू के साथ उसका प्रॉफिट भी बढ़ रहा है।"

उन्होंने बताया, "आईपीओ के लिए तय ऊपरी प्राइस बैंड पर देखें, तो P/E करीब 13x आ रहा है, जिसे वाजिब कहा जा सकता है। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड काफी वाजिब रखा है और इसका आईपीओ साइज भी छोटा है। ऐसे में इस आईपीओ को लेकर निवेशकों में काफी दिलचस्पी देखने को मिल सकती है और यह काफी अधिक सब्सक्राइब हो सकता है।"

Gold Price: धनतेरस, दिवाली पर सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, आज फिर सस्ता हुआ Gold

इश्यू साइज
हैदराबाद मुख्यालय वाली सिगाची इंडस्ट्री इस आईपीओ के जरिए 77 लाख शेयरों को फ्रेश इश्यू के तौर पर पेश कर रही है। हालांकि पहले कंपनी की योजना सिर्फ 28.4 लाख शेयरों को जारी करने की थी। आईपीओ के ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से, कंपनी इस आईपीओ के जरिए 125 कोड़ रुपये जुटा सकती है।


Sigachi Industries IPO GMP
ग्रे मार्केट के जानकारों के मुताबिक, सिगाची के शेयर सोमवार को ग्रे मार्केट में करीब 150 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे। कंपनी 11 नंबवर को BSE और NSE दोनों पर लिस्ट हो सकती है।

90 शेयरों का होगा एक लॉट
रिटेल निवेशक सिगाची इंडस्ट्रीज के आईपीओ के लिए 90 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं। एक लॉट के लिए बोली लगाने की न्यूनतम राशि 4,670 रुपये होगी। अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगाई जा सकती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।