Signature Global IPO : रिटेल निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी, पहले दिन 54% सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Signature Global IPO : ग्रे मार्केट में सिग्नेचर ग्लोबल के शेयर आज 20 सितंबर को 34 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इस हिसाब से शेयरों की लिस्टिंग 419 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। यानी निवेशकों को लिस्टिंग में करीब 9 फीसदी का मुनाफा हो सकता है

अपडेटेड Sep 20, 2023 पर 5:08 PM
रियल एस्टेट डेवलपर सिग्नेचर ग्लोबल (Signature Global) के आईपीओ को निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है।

Signature Global IPO : रियल एस्टेट डेवलपर सिग्नेचर ग्लोबल (Signature Global) का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के पहले दिन 54 फीसदी सब्सक्राइब हो गया है। इसमें सबसे ज्यादा दिलचस्पी रिटेल निवेशकों ने दिखाई है। इश्यू को 60.34 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 1.12 करोड़ शेयर हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 22 सितंबर तक निवेश का मौका है। कंपनी की कोशिश 730 करोड़ रुपये जुटाने की है। इश्यू के लिए ₹366-₹385 का प्राइस बैंड और 38 शेयरों का लॉट फिक्स किया गया है।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन बायर्स (QIB) - 0

नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) - 1.42 गुना


रिटेल निवेशक - 89 फीसदी

टोटल - 54 फीसदी

(BSE, 20 Sep 2023 | 05:00:00 PM)

ग्रे मार्केट का हाल

ग्रे मार्केट में सिग्नेचर ग्लोबल के शेयर आज 20 सितंबर को 34 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इस हिसाब से शेयरों की लिस्टिंग 419 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। इस हिसाब से निवेशकों को लिस्टिंग में करीब 9 फीसदी का मुनाफा हो सकता है। हालांकि ग्रे मार्केट में स्थिति लगातार बदलते रहती है।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

आईपीओ खुलने से पहले 19 एंकर निवेशकों से कंपनी ने 318.5 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।  इश्यू का 75 फीसदी क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए, 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 10 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 27 सितंबर को फाइनल होगा। इसके बाद शेयरों की बीएसई और एनएसई पर 4 अक्टूबर को एंट्री होगी। इश्यू का रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम है।

Signature Global के बारे में

यह एक रीयल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी है। इसका कारोबार दिल्ली एनसीआर में फैला हुआ है और इसका फोकस मुख्य रूप से कम कीमत वाले और मिड-सेगमेंट के घरों पर है। इसका फोकस केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर है। मार्च 2023 के आंकड़ों के हिसाब से कंपनी 27965 आवासीय और कॉमर्शिय यूनिट्स बेच चुकी है। सेल्स ग्रोथ की बात करें तो वित्त वर्ष 2021 से वित्त वर्ष 2023 के बीच यह 42.46 फीसदी की CAGR (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़कर 1690.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।