IPOs This Week: नए हफ्ते में मेनबोर्ड सेगमेंट में खुलेंगे 6 नए इश्यू, ₹5600 करोड़ जुटाने की होगी कोशिश

IPOs This Week: नए सप्ताह में 17 अगस्त को होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स का ₹2,600 करोड़ का पब्लिक इश्यू और ललिता ज्वेलरी मार्ट का ₹1,700 करोड़ का IPO ओपन होगा। इसके अलावा मेनबोर्ड सेगमेंट में 5 कंपनियों की लिस्टिंग होगी

अपडेटेड Aug 16, 2026 पर 2:24 PM
मेनबोर्ड सेगमेंट में खुलने जा रहे IPO की लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं।

17 अगस्त से शुरू हो रहे सप्ताह में IPO मार्केट में हलचल काफी तेज रहने वाली है। नए हफ्ते में मेनबोर्ड सेगमेंट में 6 कंपनियों के IPO खुलने जा रहे हैं। इनके जरिए कुल मिलाकर करीब ₹5,600 करोड़ जुटाने की कोशिश की जाएगी। लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल...

Lalithaa Jewellery Mart IPO: ₹1,700 करोड़ का यह इश्यू भी 17 अगस्त को खुलेगा और 19 अगस्त को बंद होगा। निवेशक ₹190-₹201 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में और 74 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। इश्यू की क्लोजिंग के बाद कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 24 अगस्त को लिस्ट हो सकते हैं।

Horizon Industrial Parks IPO: यह पब्लिक इश्यू ₹2,600 करोड़ का है। इसकी ओपनिंग 17 अगस्त को होगी। क्लोजिंग 19 अगस्त को होगी। इस IPO के लिए प्राइस बैंड ₹57-₹60 प्रति शेयर रखा गया है। लॉट साइज 250 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग NSE और BSE पर 24 अगस्त को हो सकती है।


Sunshine Pictures IPO: यह 18 अगस्त को खुलेगा और 20 अगस्त को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹342-₹360 प्रति शेयर है। लॉट साइज 41 शेयर रखा गया है। कंपनी ₹282.14 करोड़ जुटाना चाहती है। IPO बंद होने के बाद शेयरों के NSE और BSE पर 25 अगस्त को लिस्ट होने की उम्मीद है।

Shankesh Jewellers IPO: ₹367.18 करोड़ का यह इश्यू 18 अगस्त को खुलेगा। इसमें 20 अगस्त तक ₹88-₹93 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में और 160 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 25 अगस्त को शुरुआत कर सकते हैं।

Gaja Alternative Asset Management IPO: यह पब्लिक इश्यू ₹550 करोड़ का है। इसकी ओपनिंग 19 अगस्त को होगी। प्राइस बैंड ₹152-₹160 प्रति शेयर और लॉट साइज 93 शेयर तय किया गया है। 21 अगस्त को IPO बंद होने के बाद कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 26 अगस्त को लिस्ट हो सकते हैं। गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट, Gaja Capital के नाम से कमर्शियल तौर पर काम करती है।

Tempsens Instruments (India) IPO: इस पब्लिक इश्यू के लिए अभी साइज, प्राइस बैंड, लॉट साइज तय नहीं है। लेकिन यह 20 अगस्त को खुल रहा है और 24 अगस्त को बंद होगा। IPO में ₹95 करोड़ के नए शेयर जारी होंगे, साथ ही 1.85 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा। कंपनी की लिस्टिंग NSE और BSE पर 27 अगस्त को हो सकती है।

IPOs This Week: 17 अगस्त से शुरू हफ्ते में खुलेंगे 8 नए इश्यू, 12 कंपनियां होंगी लिस्ट

नए सप्ताह में मेनबोर्ड सेगमेंट में कितनी लिस्टिंग

नए सप्ताह में मेनबोर्ड सेगमेंट में 17 अगस्त को NSE और BSE पर धूत ट्रांसमिशन, मोलबायो डायग्नोस्टिक्स की लिस्टिंग होगी। 18 अगस्त को NSE और BSE पर मिल्की मिस्ट डेयरी फूड के शेयर लिस्ट होने वाले हैं। इसके बाद 19 अगस्त को NSE और BSE पर बिहारी लाल इंजीनियरिंग और शिपरॉकेट के शेयर अपनी शुरुआत करेंगे।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।