Sealmatic India IPO: सीलमैटिक इंडिया के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को पहले दिनों से 45% सब्सक्रिप्शन मिला है। सीलमैटिक इंडिया ने अपना बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के एमएमई (SME) रूट से लॉन्च किया है। कंपनी की लिस्टिंग भी बीएसई के SME प्लेटफॉर्म पर होगी। कंपनी ने अपने IPO के लिए 220 से 225 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। IPO के लिए बोली आज 17 फरवरी से शुरू हुई है और 21 फरवरी इसकी आखिरी तारीख है। IPO को पहले दिन रिटेल निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि इंस्टीट्यूशनल और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) से अभी तक IPO को लेकर प्रतिक्रिया कमजोर रही है।
