SME IPO Update : Jiwanram Sheoduttrai का आईपीओ 113 गुना सब्सक्राइब, Meson Valves 173 गुना भरा

SME IPO Update : मेसन वाल्व्स इंडिया (Meson Valves India) के आईपीओ को सबसे अच्छे सब्सक्रिप्शन नंबर मिले हैं। इस आईपीओ को कुल 173.65 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। रिटेल निवेशकों ने अपने लिए रिजर्व हिस्से को सबसे ज्यादा 203.02 गुना सब्सक्राइब किया है

अपडेटेड Sep 12, 2023 पर 9:55 PM
Jiwanram Sheoduttrai, Meson Valves India और Unihealth Consultancy के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

SME IPO Update : जीवनराम श्योदत्तराई इंडस्ट्रीज (Jiwanram Sheoduttrai Industries), मेसन वाल्व्स इंडिया (Meson Valves India) और यूनीहेल्थ कंसल्टेंसी (Unihealth Consultancy) के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। इन तीनों ही आईपीओ में आज सब्सक्रिप्शन का अंतिम दिन था। तीनों आईपीओ को हेल्दी मार्केट कंडीशन का फायदा मिला है। जीवनराम श्योदत्तराई का आईपीओ 112.96 गुना सब्सक्राइ हुआ है। वहीं,मेसन वाल्व्स इंडिया का आईपीओ 173.65 गुना और यूनीहेल्थ कंसल्टेंसी का आईपीओ 22.96 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

Jiwanram Sheoduttrai Industries IPO

जीवनराम श्योदत्तराई इंडस्ट्रीज के आईपीओ को 79.63 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 74.22 लाख शेयर हैं। रिटेल निवेशकों ने इसे सबसे ज्यादा 151.47 गुना सब्सक्राइब किया है। इसके अलावा, अन्य निवेशकों ने 69.75 गुना सब्सक्राइब किया है। कोलकाता स्थित कंपनी ने 8 सितंबर को अपना 17.07 करोड़ रुपये का आईपीओ लॉन्च किया है। आईपीओ के लिए 23 रुपये प्रति शेयर का फिक्स्ड इश्यू प्राइस तय किया गया है।


Meson Valves India IPO

आज बंद हुए इन तीन पब्लिक इश्यू में से मेसन वाल्व्स इंडिया के आईपीओ को सबसे अच्छे सब्सक्रिप्शन नंबर मिले हैं। इस आईपीओ को कुल 173.65 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। रिटेल निवेशकों ने अपने लिए रिजर्व हिस्से को सबसे ज्यादा 203.02 गुना सब्सक्राइब किया है। इसके अलावा, अन्य कैटेगरी को 132.74 गुना सब्सक्राइब किया गया है। कंपनी 102 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 30.48 लाख शेयरों के पब्लिक इश्यू के माध्यम से 31.09 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। यह एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू था।

Unihealth Consultancy IPO

यूनीहेल्थ कंसल्टेंसी के आईपीओ को भी निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसे 22.96 गुना सब्सक्राइब किया गया। निवेशकों ने 30.66 लाख शेयरों की पेशकश के मुकाबले 7.03 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई है। खुदरा निवेशकों के आरक्षित हिस्से को 24.61 गुना और हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल के हिस्से को 37.99 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने 14.89 गुना खरीदारी की है। 56.55 करोड़ रुपये का आईपीओ 8 सितंबर को 126-132 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड के साथ खुला था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।